Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    शराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: रांगामाटी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी यशोदा देवी की हत्या कर दी. घटना की जानकारी उसने खुद लोगों को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने रांगामाटी निवासी आरोपी पति डालेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह डालेश्वर अपनी पत्नी की हत्याकर आत्महत्या के लिए रेलवे लाइन पर सो गया था.

    हालांकि रेलवे लाइन के बीच में सोने के कारण ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और वह बच गया. इसी दौरान कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी और उसे वहां से उठाकर लाए. लोगों के समझाने के बाद वह वहां से चला गया. इसके कुछ देर बाद उसने शराब पी और नशे में लोगों को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी. पहले तो लोगो को इस पर विश्वास नहीं हुआ लेकिन जब बार-बार वह हत्या करने की बात करने लगा तो कुछ महिलाएं उसके घर गईं. यहां घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था.

    इस पर महिलाएं घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसीं तो भीतर का दृश्य देखकर लोग सन्न रह गए. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो, एसआई वीके मेहरा, एएसआई आलोक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली. इस दौरान पुलिस ने मौके से ही मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया. घटना की खबर पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे. सबका रो-रोकर बुरा हाल था. मृतका का 12 वर्षीय बेटा अर्जुन भी मां का शव देखकर बिलख रहा था.

    मृतका के पिता डुमरी थाना क्षेत्र के बेरगी निवासी टुपलाल यादव ने बताया कि उसका दामाद, उसकी बेटी के साथ शराब के नशे में अक्सर झगड़ा करता था. इसी वजह से उसकी बेटी 11 माह से, अपने बेटे अर्जुन के साथ मायके में रहती थी. बुधवार को उसका दामाद गांव के दो लोगों के साथ बेरगी आया था और भविष्य में पत्नी के साथ मारपीट नहीं करने की बात कह उसे घर ले गया था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची समेत कई जिलों में सुबह से बारिश, 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रांची का तापमान
    Next Article अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026
    Latest Posts

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    झारखंड : ड्रग्स तस्करी नेटवर्क करना है तबाह, अमित शाह ने पुलिस को दिए 15 टिप्स

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.