Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी
    झारखंड

    अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेत कर की हत्या, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 4, 2022Updated:February 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई. बुजुर्ग का शव घर से दो किलोमीटर दूर से बरामद हुआ है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के सेमरी पंचायत के जोड़ा खुर्द गांव के बुधन भुइयां गुरुवार रात नौ बजे से लापता थे. वह घर से कुछ काम बता कर बाहर निकले थे, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की.

    इधर शुक्रवार को ग्रामीणों को सूचना मिली कि गांव में एक शव पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो शव बुधन भुइयां का था. बुधन भुइयां की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी, जबकि सिर पर भी गहरे जख्म के निशान थे. इधर परिजनों को तरह-तरह की आशंका सता रही है. परिजनों ने बताया कि बुधन भुइयां मजदूरी का काम करते थे, परिजनों के अनुसार उनका कुछ लोगों से जमीन का विवाद था.

    पाटन थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि बुधन भुइयां की गला रेतकर हत्या की गई है, पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है. मृतक के शव का एमएमसीएच में पोस्टमार्टम करवाया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधियों खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब के नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article रेल पटरी के किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.