Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की ह’त्या – शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन : तेजस्वी
    बिहार

    बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की ह’त्या – शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन : तेजस्वी

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2025Updated:July 5, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात मशहूर उद्योगपति और मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में उनके अपार्टमेंट के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस हत्याकांड के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है और विपक्ष ने CM नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है।

    तेजस्वी का तंज : इसे जंगलराज क्यों नहीं कह सकते?

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या! हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है, लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते हैं।”

    थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या!

    हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते है। #Crime #corruption #Bihar

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 5, 2025

    तेजस्वी ने सीवान में हाल ही में हुई तीन लोगों की हत्या का जिक्र करते हुए कहा, “बिहार में नरसंहार हो रहा है। सीवान में छह लोगों को गोली मारी गई, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। अचेत मुख्यमंत्री की अगुवाई में विधि-व्यवस्था की अंत्येष्टि हो चुकी है।”

    मुकेश सहनी का आरोप : बिहार में अब राक्षसराज

    विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “पटना में नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका की सरेआम हत्या ने बिहार को दहला दिया है। राज्य में हत्या, लूट, अपहरण आम हो गया है, लेकिन सुशासन सरकार गहरी नींद में है। अब तो बड़े कारोबारी भी सुरक्षित नहीं हैं। बिहार में अब सुशासन नहीं, खुला राक्षसराज चल रहा है।”

    पप्पू यादव का दर्द : इस बच्चे को क्या दिलासा दूं?

    पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गोपाल खेमका के बेटे के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, “सात साल पहले गोपाल खेमका के पुत्र गुंजन खेमका की हत्या हुई थी। अगर उस वक्त सरकार ने अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की होती, तो आज यह नौबत न आती। इस क्रूर एनडीए राज में कोई सुरक्षित नहीं है। बिहार अपराधियों का अभ्यारण्य बन गया है। नीतीश जी, बिहार को बख्श दीजिए।”

    पुलिस की नाकामी पर सवाल

    गोपाल खेमका की हत्या गांधी मैदान थाने से महज 300-500 मीटर की दूरी पर हुई, फिर भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों और खेमका परिवार ने पुलिस की इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि हत्यारों ने गोपाल खेमका के आने-जाने के पैटर्न की रेकी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, और बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने इस मामले में कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय बैठक

    हत्याकांड के बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    बीजेपी का जवाब : दोषियों को सजा मिलेगी

    बिहार बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा, “गोपाल खेमका की हत्या में शामिल आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। यह नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार है, जो अपराधियों को बख्शती नहीं।”

    क्या है मामला

    गोपाल खेमका, जो मगध अस्पताल के मालिक और बीजेपी से भी जुड़े थे, शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बांकीपुर क्लब से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने अपार्टमेंट के गेट पर गाड़ी से उतरे, बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। यह दूसरी बार है जब खेमका परिवार को निशाना बनाया गया। 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी हाजीपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    Also Read : अब डेंगू के तीन मुख्य मार्करों का हो सकेगा रैपिड टेस्ट, स्वास्थ्य विभाग ने लॉन्च की नई कॉम्बो किट

    Hundreds of traders killed in Bihar not jungle raj - Media management perception management and image management in the scriptures: Tejashwi जंगलराज नहीं - शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन : तेजस्वी बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
    Next Article उद्घाटन से पहले ही हेल्थ सेंटर में मिली दरारें, कांग्रेस ने ठेकेदार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.