Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»शिक्षा»जैक की दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट से सैकड़ों छात्र असंतुष्ट, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास का किया घेराव
    शिक्षा

    जैक की दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट से सैकड़ों छात्र असंतुष्ट, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास का किया घेराव

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, लेकिन इस रिजल्ट से सैकड़ों विद्यार्थी संतुष्ट नहीं हैं और वो आंदोलन कर कर रहे हैं. मंगलवार को भी विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई.

    29 जुलाई को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट प्रकाशित किया गया है. वहीं इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट 30 जुलाई को घोषित किया गया है. रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद से ही सैकड़ों विद्यार्थियों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल पर रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर विभिन्न छात्र संगठन आंदोलन कर रहे हैं और जैक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

    सोमवार को जैक कार्यालय के सामने प्रदर्शन

    सोमवार को भी सैकड़ों छात्र जैक कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया था. विद्यार्थियों ने जैक से रिजल्ट गड़बड़ी के मामले में संज्ञान लेने की अपील की. हालांकि मौके पर ही जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि जो विद्यार्थी इस परिणाम से असंतुष्ट हैं उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी, लेकिन कुछ छात्र संगठन लगातार इस मामले को तूल दे रहे हैं.

    विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री से की रिजल्ट में सुधार की अपील

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आजसू छात्र संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने सड़क भी जाम कर दिया. विद्यार्थियों ने कहा कि हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. प्रैक्टिकल के अंक कई विद्यार्थियों का जोड़ा ही नहीं गया है और सप्लीमेंट्री परीक्षा देने की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि जब परीक्षा हुई ही नहीं है तो फिर सप्लीमेंट्री एग्जाम किस बात की. शिक्षा मंत्री से विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में सुधार करवाने की अपील की है.

    Education news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में दो बाइक में आमने-सामने से टक्कर, दो लोगों की मौत;परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
    Next Article मछली पकड़ने के दौरान अपनी ही जाल में फंसा मछुआरा, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.