Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 12:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी» खूंटी में नाबालिग की पिटाई पर मानवाधिकार आयोग सख्त, सरकार को दिया एफआईआर का अल्टीमेटम
    खूंटी

     खूंटी में नाबालिग की पिटाई पर मानवाधिकार आयोग सख्त, सरकार को दिया एफआईआर का अल्टीमेटम

    SahayBy SahayMay 1, 2026Updated:May 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस हिरासत के दौरान एक नाबालिग बच्चे की बेरहमी से पिटाई के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने राज्य सरकार को अंतिम अल्टीमेटम देते हुए पीड़ित बच्चे शिवा कुमार सिंह को एक लाख रुपये का मुआवजा देने और दोषी पुलिस अधिकारी पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए की गई है।

    घटना के अनुसार, फरवरी 2025 में खूंटी पुलिस मानव तस्करी के एक संदिग्ध की तलाश में कोसंबी गांव पहुंची थी। आरोपी के घर पर मौजूद न होने के कारण पुलिस उसके 16 वर्षीय बेटे को जबरन उठाकर महिला थाने ले आई। आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर संतोष रजक ने बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वह चलने-फिरने की स्थिति में भी नहीं रहा। पुलिस का उद्देश्य बच्चे को पीटकर उसके पिता का पता ठिकाना जानना था।

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम का खुला उल्लंघन बताया है। आयोग ने कहा कि दोषी अधिकारी ने नाबालिग के जीवन और गरिमा के अधिकार का हनन किया है।

    झारखंड सरकार ने आयोग को बताया है कि मुआवजे की एक लाख रुपये की राशि को मंजूरी दे दी गई है और जल्द ही इसे पीड़ित परिवार को भेज दिया जाएगा। हालांकि, आयोग ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि दोषी पुलिस अधिकारी पर अब तक

    आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल मुआवजा काफी नहीं है, कानून तोड़ने वाले अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही भी जरूरी है।

    Also Read : जमीन विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अधिकारियों द्वारा जमीन नापी पर लगाई रोक

    Jharkhand Government Compensation Jharkhand news Khunti Police Case minor abuse case NHRC Mandate Police Custody Torture खूंटी पुलिस पिटाई चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन झारखंड न्यूज झारखंड पुलिस एफआईआर नाबालिग से मारपीट मानवाधिकार आयोग आदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अधिकारियों द्वारा जमीन नापी पर लगाई रोक
    Next Article झारखंड में बदला मौसम: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, राजभवन ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    May 1, 2026
    झारखंड

    देवघर सदर अस्पताल का होगा विस्तार: DC का औचक निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

    May 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने एसीबी पर साधा निशाना, कहा जांच का गला घोंटा जा रहा

    May 1, 2026
    Latest Posts

    भारत-नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: बिना हेल्थ जांच नहीं मिलेगी एंट्री, सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य

    May 1, 2026

    जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, राजभवन ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    May 1, 2026

    देवघर सदर अस्पताल का होगा विस्तार: DC का औचक निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

    May 1, 2026

    झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने एसीबी पर साधा निशाना, कहा जांच का गला घोंटा जा रहा

    May 1, 2026

    गुमला में आंधी तूफान का कहर, स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटने से पांच छात्र घायल

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.