Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»जमीन विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अधिकारियों द्वारा जमीन नापी पर लगाई रोक
    कोर्ट की खबरें

    जमीन विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अधिकारियों द्वारा जमीन नापी पर लगाई रोक

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi:  झारखंड हाई कोर्ट ने जमीन विवाद से जुड़े मामलों में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि अब दो निजी पक्षों के बीच विवादित जमीन का सीमांकन यानी नापी अंचल के अधिकारी नहीं करेंगे। जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने अगली सुनवाई तक इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। कोर्ट का मानना है कि अगर दो लोगों के बीच जमीन को लेकर कोई झगड़ा है, तो उन्हें पुलिस या प्रशासन के पास जाने के बजाय सिविल कोर्ट की शरण लेनी चाहिए।

    यह मामला रुक्मणी देवी नामक महिला द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के वकील ने दलील दी कि अंचल के अधिकारियों को जमीन का सीमांकन करने का कानूनी अधिकार प्राप्त नहीं है। यह अधिकार केवल न्यायालय के पास है। कोर्ट ने इस दलील को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

    अदालत ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह शपथ पत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करे कि आखिर किस कानून और अधिकार के तहत प्रशासनिक अधिकारी निजी जमीनों की मापी कर रहे हैं। कोर्ट में यह भी कहा गया कि झारखंड गठन के बाद कैबिनेट के निर्णय के आधार पर अधिकारियों को यह शक्ति दी गई थी, लेकिन कोर्ट के अधिकार किसी अधिकारी को हस्तांतरित नहीं किए जा सकते।
    कोर्ट ने सुझाव दिया है कि सीमांकन का कार्य सर्वे नोइंग प्लीडर कमिश्नर की नियुक्ति के माध्यम से होना चाहिए। इस मामले की अगली सुनवाई अब 6 सप्ताह बाद होगी। तब तक के लिए अधिकारियों द्वारा विवादित जमीनों के सीमांकन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

    Also Read : झारखंड में लैब सेवाएं होंगी डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

    Circle Jharkhand high court Land Demarcation Stay Land Dispute News Ranchi Court Updates अंचल अधिकारी अधिकार जमीन विवाद फैसला जमीन सीमांकन रोक झारखंड हाई कोर्ट रांची न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंदुआ में फिर धंसी जमीन, धनबाद-बोकारो रोड बंद होने से बढ़ा खतरा
    Next Article  खूंटी में नाबालिग की पिटाई पर मानवाधिकार आयोग सख्त, सरकार को दिया एफआईआर का अल्टीमेटम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिमल नाथवानी और बैजनाथ राम बने राज्यसभा सांसद, प्रणव झा को मिली हार

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में 3 वोट रद्द, मतगणना के बीच बढ़ी सियासी हलचल

    June 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    परिमल नाथवानी और बैजनाथ राम बने राज्यसभा सांसद, प्रणव झा को मिली हार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में 3 वोट रद्द, मतगणना के बीच बढ़ी सियासी हलचल

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतगणना शुरू, नतीजों का इंतजार

    June 18, 2026

    Encounter के बाद घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे IPS राकेश रंजन, RSS कार्यालय हमले का कनेकशन जुड़ रहा दुबई से

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.