Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मैंथा फैक्ट्री में भीषण आ’ग, एक मजदूर लापता, लाखों का नुकसान
    ट्रेंडिंग

    मैंथा फैक्ट्री में भीषण आ’ग, एक मजदूर लापता, लाखों का नुकसान

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2025Updated:May 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फैक्ट्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बदायूं के उझानी कस्बे में स्थित मनोज गोयल की मैंथा फैक्ट्री में बीती रात 10:30 बजे तेज आंधी के कारण आग लग गई. चिमनी गिरने के बाद फैक्ट्री में आग की लपटें उठने लगीं और यह देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई. आग के साथ तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं और रात भर फैक्ट्री में धमाके होते रहे. 100 से अधिक सिलेंडर फटने से स्थिति और भी भयावह हो गई. फैक्ट्री के लोहे के टावर मोम की तरह पिघलकर गिरने लगे और आग की लपटें 60 फीट तक उठने लगीं.

    #WATCH | उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले के उझानी कस्बे में एक फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। pic.twitter.com/HfPaVQWC7S

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2025

    आग की भयावहता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि आग के धुएं के गुबार 300 मीटर तक फैल गए. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगभग 250 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन एक मजदूर मुनेंद्र अब भी लापता है. प्रशासन और पुलिस की टीमें उसे तलाशने में जुटी हैं. घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीमों की मौजूदगी रही, लेकिन आग की तीव्रता और तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था. बरेली, मुरादाबाद, संभल और बदायूं से कुल 11 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई, लेकिन आग के कारण टीम फैक्ट्री के अंदर प्रवेश नहीं कर सकी.

    इस हादसे की सूचना के बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई और कुड़ा नरसिंहपुर गांव के 100 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया. गांव के लोग अपने मवेशियों को भी बचाने में लगे थे. घटना के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज को अलर्ट पर रखा गया है और मौके पर 25 एंबुलेंस और 100 बेड रिजर्व किए गए हैं ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में जख्मियों का इलाज तुरंत किया जा सके.

    Also Read : जमशेदपुर में आलू लदे ट्रक ने मचाई तबाही, दो घर तहस-नहस

    Budaun chimney collapse cylinder blast explosion factory accident factory explosion factory fire Fire industrial accident Manoj Goyal mentha factory mentha oil factory strong storm Ujhani Ujhani incident Uttar Pradesh आग उझानी उझानी हादसा उत्तर प्रदेश औद्योगिक दुर्घटना चिमनी गिरना तेज आंधी धमाका फैक्ट्री में आग फैक्ट्री विस्फोट फैक्ट्री हादसा बदायूं मनोज गोयल मैंथा ऑयल फैक्ट्री मैंथा फैक्ट्री सिलेंडर ब्लास्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में आलू लदे ट्रक ने मचाई तबाही, दो घर तहस-नहस
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड समेत इन राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजा नोटिस… जानें मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.