Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»होली पर कैसा होगा मौसम का हाल ? जानिए कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी…
    देश

    होली पर कैसा होगा मौसम का हाल ? जानिए कहां होगी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी…

    Team JoharBy Team JoharMarch 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में मौसम में उतार-चढ़ाव अभी जारी रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को इस वर्ष का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार से शनिवार यानी 13 से 15 मार्च के बीच दिल्ली में बारिश होने का अनुमान जताया है।

    दिल्ली में गर्मी में बढ़ोतरी और बारिश का पूर्वानुमान

    9 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा था और मंगलवार को यह तापमान और बढ़कर 34.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार के दिन के लिए तेज हवाओं की संभावना भी जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

    13 से 15 मार्च तक, दिल्ली में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में कुछ गिरावट आने का अनुमान है। 14 मार्च के बाद अधिकतम तापमान में कमी के संकेत हैं, जो 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

    उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलाव का अलर्ट

    उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्मी का सिलसिला जारी था, जिससे दिन के समय तेज धूप और उमस के कारण तापमान में लगातार इजाफा हो रहा था। अब प्रदेश में मौसम के बदलाव का संकेत मिल रहा है और आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जो गर्मी में कुछ राहत दे सकता है।

    मौसम का पूर्वानुमान-

    12 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, इस दिन बारिश की संभावना नहीं है।

    13 मार्च को प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दिन भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवा चल सकती है।

    14 मार्च को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दिन तेज हवा चलने की संभावना नहीं है।

    15 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इस दिन तापमान में भी बदलाव देखा जा सकता है।

    16 और 17 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं और तापमान सामान्य रहने का अनुमान है।

    Read also: झारखंड के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी, होली में चढ़ेगा पारा, जानें आज का WEATHER UPDATए

     

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत ने World Para Athletics Grand Prix 2025 में पदक तालिका में मचाया धमाल
    Next Article पति ने सोए अवस्था में ही पत्नी को उतारा मौत के घाट और हो गया फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 7, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.