Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के लोग कैसे रहें तंदुरुस्त, पाव भर भी नसीब नहीं हो रहा दूध
    झारखंड

    झारखंड के लोग कैसे रहें तंदुरुस्त, पाव भर भी नसीब नहीं हो रहा दूध

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में तंदुरुस्ती का ख्याल कौन रखे. इस पर भी सवालिया निशान लग चुका है. राज्य में पहले से ही कुपोषण की समस्या बरकरार है. पौष्टिक आहार भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है. आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रही है. हैरान करने वाली बात यह है कि राज्य में प्रति व्यक्ति सिर्फ 200 ग्राम ही दूध का उत्पादन होता है यानी एक पाव से भी कम. जो सेहत का ख्य़ाल रखने के हिसाब से काफी कम है। हैरान करने वाली बात यह है कि झारखंड में दूध की जरुरत पांच लाख लीटर प्रतिदिन है.

    पड़ोसी राज्यों से आता है 3.77 लाख लीटर

    झारखंड मिल्क फेडरेशन की मानें तो मेधा डेयरी करीब 1.25 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करता है. बाकी 3.77 लाख लीटर दूध प्रतिदिन पड़ोसी राज्यों से आता है. वहीं, राज्य सरकार ने इस वर्ष दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य 92,00,000 लीटर रखा है. जबकि पड़ोसी राज्य बिहार प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता के मामले में राष्ट्रीय औसत के करीब पहुंच गया है.

    दुग्घ उत्पादन में झारखंड 16वें पायदान पर

    पूरे देश में प्रति व्यक्ति 407 ग्राम दूध की प्रतिदिन उपलब्धता है, जबकि बिहार में यह आंकड़ा प्रति व्यक्ति 400 ग्राम प्रतिदिन की उपलब्धता मापी गई है. वहीं, झारखंड में यह आंकड़ा काफी नीचे हैं. झारखंड में प्रति व्यक्ति 200 ग्राम प्रतिदिन दूध मिलने का औसत है. रैंकिंग की बात करें तो अन्य राज्यों की तुलना में बिहार का स्थान नौवें नंबर पर है, वहीं झारखंड की रैंकिंग 16 वें नंबर है.

    क्या है फैक्ट फाइल

    1. दूध उत्पादन और प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता के मामले में देश में सबसे बेहतर व नंबर वन की स्थिति उत्तर प्रदेश की है. यूपी में दूध की उपलब्धता प्रति व्यक्ति 1200 ग्राम प्रतिदिन से अधिक है.
    2. दूसरे नंबर पर राजस्थान प्रति व्यक्ति 1000 ग्राम प्रतिदिन
    3. तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश करीब प्रति व्यक्ति 700 ग्राम प्रतिदिन,
    4. चौथे नंबर पर गुजरात और आंध्र प्रदेश प्रति व्यक्ति 600 ग्राम प्रतिदिन से अधिक
    5. पांचवें नंबर पर पंजाब में प्रति व्यक्ति 500 ग्राम प्रतिदिन के लगभग है.
    6. सबसे नीचे असम की स्थिति है. यहां प्रति व्यक्ति 50 ग्राम प्रतिदिन के लगभग है.

    half the population below the poverty line health jharkhand milk nutritious diet problem of malnutrition production of only 200 grams of milk per person ranchi आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे कुपोषण की समस्या झारखंड दूध पौष्टिक आहार प्रति व्यक्ति सिर्फ 200 ग्राम दूध का उत्पादन रांची सेहत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स ने आइआइटी खड़गपुर का किया एजुकेशनल टूर
    Next Article अब रांची की ऋचा ने कोटा में मौत को गले लगाया, अब तक दो दर्जन सुसाइड

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.