Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»अब रांची की ऋचा ने कोटा में मौत को गले लगाया, अब तक दो दर्जन सुसाइड
    झारखंड

    अब रांची की ऋचा ने कोटा में मौत को गले लगाया, अब तक दो दर्जन सुसाइड

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2023Updated:September 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोटा : एजुकेशन सिटी राजस्थान के कोटा स्थित कोचिंग में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार झारखंड की राजधानी रांची निवासी 16 वर्षीया ऋचा नामक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बता दें कि कोटा में अब तक 24 स्टूडेंट्स इस तरह सुसाइड कर चुके हैं. मृतक छात्रा हॉस्टल में पांच महीने पहले ही आई थी. विज्ञान नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया है और मामले की जांच में जुट गई है. एएसआई अमर कुमार ने बताया कि छात्रा मूल रूप से रांची झारखंड की रहने वाली ऋचा सिन्हा थी, जो कोटा में रहकर एक कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही थी.

    फंदे पर झूलती मिली छात्रा

    हॉस्टल में छात्रा के साथ रहने वाली छात्राओं से मिली जानकारी के अनुसार, छात्राओं ने उसे आवाज दी. लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो हॉस्टल संचालक को उन्होंने सूचना दी. इसके बाद हॉस्टल संचालक मौके पर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी हुई थी. पुलिस के अनुसार, परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में जांच की जा रही है. परिजनों के आने पर छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

    मई में ही नीट की तैयारी करने आई थी कोटा

    छात्रा मई 2023 में ही इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स स्थित एक हॉस्टल में रहने आई थी. बीती रात तलवंडी स्थित निजी अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली कि एक छात्रा ने फांसी लगा ली है, जिसके बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवाया गया. शुरुआती जांच में सामने आया कि देर शाम से छात्रा अपने रूम से बाहर नहीं निकली थी.

    24 students have committed suicide so far in Kota ASI Amar Education City Rajasthan jharkhand Kota NEET preparation in Kota ranchi Ranchi Latest News ranchi news Ranchi Update News richa Study in coaching suicide Vigyan Nagar police station ऋचा एएसआई अमर एजेकुशन सिटी राजस्थान कोचिंग में पढ़ाई कोटा कोटा में अब तक 24 स्टूडेंट्स ने की सुसाइड कोटा में नीट की तैयारी झारखंड रांची रांची अपडेट न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज विज्ञान नगर थाना पुलिस सुसाइड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के लोग कैसे रहें तंदुरुस्त, पाव भर भी नसीब नहीं हो रहा दूध
    Next Article झारखंड में हर साल दम तोड़ रहे हैं 17,500 नवजात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.