Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पड़ोसी देंगे सुझाव तभी मिलेगा होटल, बैंक्वेट, लॉज का लाइसेंस, आरएमसी हुआ सख्त
    झारखंड

    पड़ोसी देंगे सुझाव तभी मिलेगा होटल, बैंक्वेट, लॉज का लाइसेंस, आरएमसी हुआ सख्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : अगर आप भी राजधानी में होटल, लॉज, हॉस्टल, बैंक्वेट, धर्मशाला का संचालन कर रहे है तो अलर्ट हो जाए. चूंकि आपको पड़ोसी के फीडबैक पर ही नगर निगम लाइसेंस जारी करेगा. वहीं किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज कराए जाने की स्थिति में लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा. रांची नगर निगम (रांची म्यूनिसिपल कार्पोरेशन) क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे ऐसे कामर्शियल भवनों को लाइसेंस देने को लेकर सख्त हो गया है. ऐसे में रांची नगर निगम ने शहर के लोगों से 25 अक्टूबर तक सुझाव मांगा है. बता दें कि राजधानी में अवैध रूप से होटल, बैंक्वेट, लॉज, हॉस्टल और धर्मशाला चल रहे है. अब नगर निगम ने संचालकों को भी लाइसेंस लेने के लिए नोटिस जारी किया है. ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनका भवन सील कर दिया जाएगा.

    800 से 2500 लाइसेंस फी

    रांची नगर निगम में बैंक्वेट, होटल, लॉज, धर्मशाला, हॉस्टल आदि के संचालन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. इसकी मिनीमम फीस 800 रुपए से लेकर 2500 तक है. वहीं दस से अधिक रूम होने पर फीस ज्यादा चुकानी होगी. रांची नगर निगम ने लाइसेंस के लिए आवेदन देने वाले 217 संचालकों की लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. अगर पड़ोसी उनपर किसी तरह की आपत्ति दर्ज कराता है तो उसे लाइसेंस निर्गत नहीं किया जाएगा. बताते चलें कि कामर्शियल भवनों को लेकर लोग रांची नगर निगम से शिकायत करते रहे है. जिसमें गंदगी, ट्रैफिक जाम, शोर जैसी शिकायतें शामिल है. इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद रांची नगर निगम ने यह कदम उठाया है.

    alert Banquet Dharamshala Feedback hostel Hotel Hotels in Rajdhani Johar Live License lodge Neighbor Operations ranchi Ranchi Municipal Corporation RMC strict Suggestion अलर्ट आरएमसी जोहार लाइव धर्मशाला पड़ोसी फीडबैक बैंक्वेट रांची रांची नगर निगम राजधानी में होटल लाइसेंस लॉज सख्त संचालन सुझाव हॉस्टल होटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा समितियां गाइडलाइन का करें पालन, मिलेगा पुरस्कार
    Next Article नो पार्किंग में खड़े वाहनों की आई शामत, 44 का कट गया चालान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.