Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नो पार्किंग में खड़े वाहनों की आई शामत, 44 का कट गया चालान
    झारखंड

    नो पार्किंग में खड़े वाहनों की आई शामत, 44 का कट गया चालान

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2023Updated:October 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : अगर आप भी अपना दो पहिया, तीन पहिया या चार पहिया वाहन शहर में सड़क किनारे कहीं भी खड़ा कर देते हैं, तो सावधान हो जाइए. धनबाद ट्रैफिक पुलिस कहीं भी वाहन पार्क करने वालों से सख्ती के मूड में है. ऐसे में आपकी यह लापरवाही कहीं बड़ी परेशानी ना बन जाए. इसी क्रम में झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जहां 44 वाहनों का चालान काटा गया है. इनमें  दो पहिया व चार पहिया वाहन  शामिल हैं. ट्रैफिक पुलिस ने  झरिया चार नंबर, देशबंधु सिनेमा हॉल,  बाटा मोड़, सब्जी पट्टी, लक्ष्मीनिया मोड़ में सड़क पर खड़े दुपहिया वाहनों के चालान काटे हैं.

    इसे भी पढ़ें : पड़ोसी देंगे सुझाव तभी मिलेगा होटल, बैंक्वेट, लॉज का लाइसेंस, आरएमसी हुआ सख्त

    क्या है मामला

    झरिया थाना प्रभारी ने बताया कि शांति समिति की बैठक में समिति और चैंबर के सदस्यों ने मुद्दा उठाया था कि झरिया शहर में सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में दुपहिया वाहन खड़ा कर देते हैं, इस कारण शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. शहर में सड़कों पर अतिक्रमण होने से आए दिन जाम के हालात बनते हैं. राहगीरों, वाहन चालकों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि पूजा के समय कोई परेशानी न हो, इसको देखते हुए झरिया शहर में अभियान चलाया गया है.

    इसे भी पढ़ें : दक्षिणेश्वर काली मंदिर की तर्ज पर सजा मां छिन्नमस्तिके दरबार, नवरात्रि पर लग रही भक्तों की कतार

    आगे भी चलता रहेगा अभियान

    ट्रैफिक एसआई विलियम पन्ना ने बताया कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने से सड़क संकरी हो जाती है और जाम लगता है. जिससे लोगों को बाजार करने में परेशानी होती है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. शांति समिति के सदस्य भगत सिंह ने बताया कि झरिया की सड़कों पर इस समय काफी जाम लगने लगा है. जिसकी वजह से आम जनता को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इन परेशानियों को दूर करने के लिए ही झरिया पुलिस अभियान चला रही है. ऐसे में जो भी वाहन नो पार्किंग जोन में मिलेंगे उनका चालान कटना तय है.

    इसे भी पढ़ें : आधी रात को सड़क पर उतरे SSP किशोर कौशल, तीसरी आंख से चौक-चौराहों का लिया जायजा

    Dhanbad News Jharkhand news Johar Live No Parking Checking in Dhanbad Police Checking in Jharkhand जोहार लाइव झारखंड न्यूज झारखंड में पुलिस चेकिंग धनबाद न्यूज धनबाद में नो पार्किंग चेकिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपड़ोसी देंगे सुझाव तभी मिलेगा होटल, बैंक्वेट, लॉज का लाइसेंस, आरएमसी हुआ सख्त
    Next Article सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.