Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»महात्मा गांधी सेतु पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौ’त
    बिहार

    महात्मा गांधी सेतु पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांधी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bihar : महात्मा गांधी सेतु की पश्चिमी लेन पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय ट्रक चालक राजीव यादव की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पाया नंबर चार के पास हुआ, जहां गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से आ रहे राजीव का ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    मृतक की पहचान नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र निवासी राजीव यादव के रूप में हुई है। वह फतुहा से गिट्टी लेकर एक निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। राजीव तीन छोटे बच्चों का पिता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राजीव के भाई बिपिन यादव ने बताया कि हादसे में तीन ट्रक शामिल थे और सबसे ज्यादा क्षति उसी ट्रक को हुई जिसे राजीव चला रहा था। उन्होंने कहा, “राजीव अपने काम में निपुण था, लेकिन रफ्तार और लापरवाही ने उसकी जान ले ली।”

    गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। हादसे के कारण सेतु पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन और कर्मियों की मदद से ट्रकों को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Also Read : पूर्वोत्तर में रिलायंस करेगा 75 हजार करोड़ का बड़ा निवेश

    Also Read : CM हेमंत से मिले मेजर जनरल मोगे, डूरंड कप में शामिल होने का दिया Invitation

    Bihar road accident Bihar road safety Bipin Yadav statement chaos in the family construction site accident Fatuha high speed truck Mahatma Gandhi Bridge accident Nawada District painful accident Rajiv Yadav Rajiv Yadav accident Road Accident three trucks collision traffic accident truck accident truck collision truck driver death truck loaded with ballast Warsaliganj police station गिट्टी लदा ट्रक ट्रक एक्सीडेंट ट्रक चालक मौत ट्रक टक्कर ट्रैफिक दुर्घटना तीन ट्रक टक्कर तेज रफ्तार ट्रक दर्दनाक दुर्घटना नवादा जिला निर्माण स्थल हादसा परिवार में कोहराम फतुहा बिपिन यादव बयान बिहार रोड सेफ्टी बिहार सड़क हादसा महात्मा गांधी सेतु हादसा राजीव यादव राजीव यादव हादसा वारसलीगंज थाना सड़क दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रवक्ताओं से मल्लिकार्जुन खरगे की अपील: जाति जनगणना का विषय जनता के बीच ले जाएं
    Next Article जामताड़ा में निकाला गया ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, सेना को दिया गया सम्मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.