Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पूर्वोत्तर में रिलायंस करेगा 75 हजार करोड़ का बड़ा निवेश
    देश

    पूर्वोत्तर में रिलायंस करेगा 75 हजार करोड़ का बड़ा निवेश

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिलायंस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पूर्वोत्तर भारत के विकास में बड़ा योगदान देने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि कंपनी अगले 5 वर्षों में इन राज्यों में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वर्तमान में रिलायंस का इन राज्यों में करीब 30 हजार करोड़ का निवेश है। यानी कंपनी 45 हजार करोड़ रुपये का नया निवेश करने जा रही है।

    यह ऐलान उन्होंने दिल्ली के भारत मंडपम में हो रही ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ के दौरान किया। अंबानी ने कहा कि इस निवेश से 25 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में 350 बायोगैस संयंत्र लगाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

    रिलायंस जियो के 5जी नेटवर्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सेवा अब पूर्वोत्तर की 90% आबादी तक पहुंच चुकी है। फिलहाल 50 लाख लोग इस सेवा से जुड़े हैं, और यह संख्या साल के अंत तक दोगुनी हो सकती है।

    किसानों की आय बढ़ाने के लिए रिलायंस रिटेल सीधे खरीद को बढ़ावा देगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में कंपनी ने मणिपुर में 150 बिस्तरों वाला कैंसर अस्पताल शुरू किया है। साथ ही मिजोरम विश्वविद्यालय के साथ मिलकर स्तन कैंसर पर जीनोमिक रिसर्च भी की जा रही है। गुवाहाटी में एक आधुनिक आणविक (मॉलिक्यूलर) प्रयोगशाला भी स्थापित की गई है।

    खेल के क्षेत्र में, रिलायंस फाउंडेशन आठों पूर्वोत्तर राज्यों में ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र खोलेगा, ताकि वहां के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें। अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अब पूर्वोत्तर भारत के विकास के केंद्र में है।

    Also Read : CM हेमंत को सैन्य अधिकारियों ने डूरंड कप में शामिल होने के लिए दिया Invitation

     

    75000 Crore Investment 75000 करोड़ निवेश Bharat Mandapam Delhi Biogas Plant Direct Indirect Employment Employment in Northeast Mukesh Ambani Announcement Northeast India Investment Northeast State Development Reliance Green Initiative Reliance Industries Reliance Infrastructure Plan Reliance Investment Plan Reliance Northeast Expansion Rising Northeast Investors Summit नॉर्थईस्ट इंडिया इन्वेस्टमेंट पूर्वोत्तर भारत निवेश पूर्वोत्तर में रोजगार पूर्वोत्तर राज्य विकास प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रोजगार बायोगैस संयंत्र भारत मंडपम दिल्ली मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी ऐलान राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट रिलायंस इंडस्ट्रीज रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान Mukesh Ambani रिलायंस ग्रीन इनिशिएटिव रिलायंस निवेश योजना रिलायंस पूर्वोत्तर विस्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत से मिले मेजर जनरल मोगे, डूरंड कप में शामिल होने का दिया Invitation
    Next Article चेन्नई में 18 जून से होगा हॉकी इंडिया मास्टर्स कप, असुंता लकड़ा ने जताई खुशी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.