25 मई का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष : समय बहुत ही उत्तम है। माता लक्ष्मी का कृपा प्राप्त होगा। पर दिन चिड़चिड़ापन वाला होगा। कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। माता के आशीर्वाद ले।

वृषभ : पराक्रम में बृद्धि होगा। बेहतर होगा कहीं घुमने चले जाएं। आपके अपनों को आपकी जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा। पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। लक्ष्मी को अंगूर का भोग लगावें।

मिथुन : समय सामान्य से बहुत अच्छा है। धन का आगमन होगा। मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है। उन्नति में बाधा आयेगी। कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। कोई बड़ा कार्य होने से मन खुश होगा। गणेश गायत्री का जाप करें।

कर्क : इसबात का ध्यान रखें। कोई बड़ा कार्य करने के लिए समय अनुकूल है। किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

सिंह : दिन की शुरुआत खर्च के साथ होगी। खर्च संभाल कर करना चाहिए। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा। दुर्गा माता को लालफूल अर्पण करें।

कन्या : समय अनुकूल है। आय अच्छा होगा बस ध्यान रखना चाहिए। घर मे सजावट हो सकता है। कुछ नया सिखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बातें आज सामने आ सकती है। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी। गणेश जी का ध्यान पूजन करें।

तुला : पिता से लाभ होगा। अच्छा कार्य होने से मन खुश होगा। किसी बड़े कार्य होने से मन खुश रहेगा। साथ ही प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

वृश्चिक : चंद्रमा स्वग्रही है। समय बहुत अनुकूल होगा। भाग्य साथ है। पर स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर धन लाभ के योग है। इष्ट बल मजबूत करें।

धनु :किसी से विवाद नही हो ऐसा कार्य करें। समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर : ब्यापार में लाभ का योग है। कोई मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव पर सावधानी आवश्यक है। खान पान पर ध्यान दें।

कुंभ : विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहमानों का आगमान हो सकता है। जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। आलस का त्याग आवश्यक है। धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें। शनि को खुश करें।

मीन : किसी मित्र या परिवार के लोगों से मुलाकात होगा। जिससे मन खुश होगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत छोड़ दें। कोई रोग हो तो उपचार आवश्यक है। अन्न जल का दान करे।