Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सीतामढ़ी के लिए आज का दिन होगा ऐतिहासिक… जानें कैसे
    ट्रेंडिंग

    सीतामढ़ी के लिए आज का दिन होगा ऐतिहासिक… जानें कैसे

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीतामढ़ी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sitamarhi : बिहार के लिए एक आज ऐतिहासिक दिन है। माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर और परिसर के समग्र विकास की आधारशिला रखी जाएगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दोपहर 2:40 बजे मंदिर परिसर में पहुंचेंगे और शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी हेतु मंजूरी दी थी।

    शिलान्यास समारोह का विस्तृत कार्यक्रम

    दोपहर 2:55 से 3:15 बजे तक केंद्रीय मंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ मिलकर निर्माण स्थल पर भूमि पूजन और शिलापट्ट का अनावरण करेंगे। 3:15 से 3:30 बजे तक जानकी मठ, जनकपुर (नेपाल) से आए साधु-संतों से शिष्टाचार भेंट होगी। 3:30 बजे मंत्री समारोह स्थल पर पहुंचेंगे, जहां पर्यटन मंत्री उनका पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करेंगे।

    3:40 बजे जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष व मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा स्वागत संबोधन देंगे। 3:43 बजे अमृत भारत ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रवाना किया जाएगा। 3:48 बजे विकास योजना के प्रतिरूप का अनावरण और वृत्तचित्र प्रदर्शनी होगी।

    3:53 से 4:00 बजे तक उपमुख्यमंत्री और 4:00 से 4:10 बजे तक मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। 4:10 से 4:40 बजे तक केंद्रीय गृह मंत्री पुनौरा धाम के महत्व और भविष्य की योजनाओं पर मुख्य भाषण देंगे। समारोह का समापन 4:40 बजे पर्यटन मंत्री के धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा, और 4:45 बजे केंद्रीय मंत्री प्रस्थान करेंगे।

    ‘सीता रसोई’ की विशेष व्यवस्था

    महावीर मंदिर द्वारा संचालित ‘सीता रसोई’ की ओर से देशभर से आए लगभग 1500-2000 संतों के लिए निःशुल्क भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था की गई है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद व महावीर मंदिर न्यास समिति के सदस्य सायन कुणाल ने बताया कि खीर, कचौड़ी, सब्जी, चटनी, रोटी और बिना चीनी की खीर का विशेष प्रसाद तैयार किया गया है। इसके अलावा, 12 हजार नवैद्यम लड्डुओं का वितरण भी भक्तों में किया जाएगा। यह व्यवस्था महंत कौशल किशोर दास के आवासीय परिसर में की गई है।

    मिथिलांचल के लिए गौरव का क्षण

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज मिथिलांचल और पूरे देश के लिए अत्यंत शुभ दिन है, जब माता सीता की जन्मस्थली पर पुनौरा धाम मंदिर और परिसर के व्यापक विकास की आधारशिला रखी जाएगी।” यह आयोजन बिहार के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को और सशक्त करेगा।

    Also Read : रक्षाबंधन 2025 : 9 अगस्त को बन रहे शुभ योग… जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

    Amrit Bharat train flagged off Historic day in Sitamarhi: Foundation stone laid at Punaura Dham the birthplace of Mother Sita अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी सीतामढ़ी में ऐतिहासिक दिन : माता सीता के जन्मस्थली पुनौरा धाम में मंदिर शिलान्यास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरक्षाबंधन 2025 : 9 अगस्त को बन रहे शुभ योग… जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
    Next Article बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 53 लाख से ज्यादा लोगों ने किया जलार्पण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई हिंदी को आधिकारिक बनाने की PIL, कहा – अदालत के आदेश से नहीं तय होती भाषा

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘कॉकरोच’ फिर लौट आए हैं: लेकिन क्या नीट आंदोलन की तरह लोगों का समर्थन मिल पाएगा?

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नोएडा DM मामला : सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर उठे सवाल, वकीलों के संगठन ने CJI को लिखा कड़ा पत्र

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंत्योदय दिवस : समाज के आखिरी व्यक्ति की बात करने वाले दीनदयाल उपाध्याय की पूरी कहानी

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई दर में दिल्ली को पछाड़ा, फिर भी झारखंड में महंगाई कम? समझिए NSO का यह पेंच पार्ट-2

    September 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची में डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन पर कार्यशाला, अधिकारियों को समझाए गए DPDP Act के प्रावधान

    September 25, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : NHAI के DGM को डिमोट कर बनाया टेक्निकल असिस्टेंट, SC में डिस्टेंस लर्निंग डिग्री हुई थी रद्द

    September 25, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई हिंदी को आधिकारिक बनाने की PIL, कहा – अदालत के आदेश से नहीं तय होती भाषा

    September 25, 2026

    झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    September 25, 2026

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.