Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»1 अप्रैल से हाईवे सफर होगा महंगा, मैथन टोल प्लाजा पर बढ़ेगा शुल्क
    झारखंड

    1 अप्रैल से हाईवे सफर होगा महंगा, मैथन टोल प्लाजा पर बढ़ेगा शुल्क

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 29, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बढ़ोतरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : एक अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा होने जा रहा है। टोल दरों में करीब 4 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी लागू होगी। इसका असर झारखंड के मैथन टोल प्लाजा समेत सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर पड़ेगा। नई दरें लागू होने के बाद निजी और व्यावसायिक वाहनों को पहले से ज्यादा टोल देना होगा।

    मैथन टोल पर 5 से 15 रुपये तक बढ़ोतरी

    झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित मैथन टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को अब 5 से 15 रुपये तक ज्यादा भुगतान करना होगा। वहीं मासिक पास में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एनएचएआई ने नई दरों की सूची सभी टोल प्लाजा प्रबंधन को भेज दी है।

    अलग-अलग वाहनों के लिए नई दरें लागू

    नई दरों के मुताबिक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के टोल में बढ़ोतरी की गई है। 12 से 16 चक्का ओवरसाइज वाहनों का टोल 655 रुपये से बढ़ाकर 670 रुपये कर दिया गया है, जबकि कंस्ट्रक्शन हैवी व्हीकल का शुल्क 640 से बढ़कर 650 रुपये हो गया है। सामान्य ट्रक और बस दोनों के टोल में भी बढ़ोतरी करते हुए इसे 345 से 350 रुपये कर दिया गया है। वहीं कार चालकों को अब 100 रुपये की जगह 105 रुपये टोल देना होगा।

    लोकल वाहनों पर भी बढ़ा टोल

    स्थानीय वाहनों को भी इस बढ़ोतरी से राहत नहीं मिली है। लोकल श्रेणी में भी करीब 5 रुपये तक टोल बढ़ाया गया है। ओवरसाइज लोकल वाहनों का शुल्क 330 से बढ़कर 335 रुपये हो गया है, जबकि हैवी कंस्ट्रक्शन वाहनों का टोल 270 से बढ़कर 275 रुपये कर दिया गया है। लोकल बस और लोकल ट्रक दोनों के लिए टोल 170 से बढ़ाकर 175 रुपये किया गया है। वहीं लोकल कार चालकों को अब 50 की जगह 55 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा मासिक पास भी 350 से बढ़ाकर 360 रुपये कर दिया गया है।

    टोल प्लाजा पर चल रहा जागरूकता अभियान

    मैथन टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से वाहन चालकों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि नई दरों को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो। टोल मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि नई दरें 1 अप्रैल की मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगी।

    अब कैश नहीं, सिर्फ फास्टैग और यूपीआई

    टोल भुगतान को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब किसी भी तरह का भुगतान नकद में नहीं लिया जाएगा। वाहन चालकों को टोल टैक्स सिर्फ फास्टैग या यूपीआई के माध्यम से ही देना होगा। अगर कोई वाहन टोल बकाया छोड़कर निकलता है, तो उसे एसएमएस और ईमेल के जरिए नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी भुगतान नहीं करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

    वाहन चालकों पर बढ़ेगा बोझ

    टोल बढ़ने से वाहन मालिकों और आम यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा। खासकर रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए यह खर्च और बढ़ जाएगा।

    Also Read : रांची के बारों में देर रात पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा

     

    Breaking news Jharkhand Dhanbad News FASTag update Highway Toll Increase Highway Travel Cost India Highway News Jharkhand news Latest news Maithon News Maithon Toll Plaza NHAI Toll Rates Today News Toll Hike 2026 Toll Price Hike Toll Tax Increase India Trending News UPI Toll Payment Vehicle Toll Charges
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के बारों में देर रात पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा
    Next Article पाकुड़ में ट्रैफिक सुधार की पहल, सड़क निर्माण के साथ वन-वे योजना लागू

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    Latest Posts

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.