Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में जज की हत्या मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI जांच पर फिर से नाराजगी जताई
    झारखंड

    धनबाद में जज की हत्या मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI जांच पर फिर से नाराजगी जताई

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड हाईकोर्ट में धनबाद के उत्तम आनंद हत्याकांड मामले की शुक्रवार को सुनवाई हुई।कोर्ट ने CBI जांच पर फिर से नाराजगी जताई और कहा कि अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया है। कोर्ट ने कहा कि लगता है इस मामले में CBI डायरेक्टर को बुला कर ही सवाल पूछना होगा।

    कोर्ट अभी तक CBI के रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हुई है। इसपर CBI ने कहा कि उन्हें इसका भरोसा है कि इस मामले का जल्द खुलासा होगा। हालांकि कोर्ट ने अभी CBI डायरेक्टर को बुलाने को लेकर कोई आदेश पारित नहीं किया है।इससे पहले चीफ जस्टिस ने कहा कि CBI बार-बार अलग तरीके से जांच की बात कह रही है। लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।

    सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट पर विश्वास जताया है। इसलिए कोर्ट मामले की जांच की निगरानी कर रही है। लेकिन CBI सिर्फ रिपोर्ट पर रिपोर्ट दे रही है। उत्तम आनंद की हत्या जुलाई में ऑटो से धक्का मारकर की गई थी।

    आरोपियों का दोबारा नार्को टेस्ट कराएगी CBI
    वहीं हत्या मामले में धनबाद जेल में बंद दोनों आरोपियों का CBI दोबारा नार्को टेस्ट, ब्रेन मैपिंग समेत चार वैज्ञानिक जांच कराएगी। CBI गुजरात के गांधी नगर ले जाकर आरोपियों का टेस्ट कराएगी। कोर्ट ने इसके लिए CBI को 6 दिसंबर से 29 दिसंबर तक का समय दिया है। CBI ने कोर्ट को आवेदन देकर बताया कि जज हत्याकांड की जांच में गहरी साजिश और मास्टरमाइंड के विषय में अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसका सत्यापन जरूरी है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोधगया बम ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट ने सुनाई सभी गुनाहगारों को सजा, 3 दोषियों को उम्रकैद, 5 को दस साल जेल
    Next Article गुमला में पत्नी से मामूली विवाद में पति ने कर ली आत्महत्या, पड़ोसी से मिली मौत की सूचना

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.