Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, जानें फिर क्या हुआ
    देश

    गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, जानें फिर क्या हुआ

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में खुफिया कैमरा मिलने की बात सामने आई है. इसके बाद छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. आंध्र प्रदेश के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में खुफिया कैमरा मिलने के बाद हड़कंप मच गया. एक छात्रा की नजर पड़ी तो उसने तुरंत हॉस्टल प्रबंधन को जानकारी दी. कैमरे से रिकॉर्ड किए गए कुछ फुटेज बॉयज हॉस्टल में शेयर भी हुए हैं. इस घटना से नाराज छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका कहना है कि आरोपी

    जानकारी के अनुसार, यह मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले का है. छात्राओं का आरोप है कि यहां गुडलवालेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के गर्ल्स हॉस्टल  में हिडन कैमरा लगा हुआ था. इस बात की जानकारी होते ही यहां हड़कंप मच गया. मामले से नाराज छात्राओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कॉलेज परिसर में इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इंजीनियरिंग कॉलेज में विरोध-प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने ‘वी वान्ट जस्टिस’ के नारे लगाना शुरू कर दिया.

    उन्होंने प्राइवेसी ब्रीच करने और वीडियो फुटेज शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. विरोध-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, इसके बाद इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र को हिरासत में ले लिया. हालांकि छात्र की आइडेंटिटी नहीं जाहिर की गई है. पुलिस इस पूरे मामले में पूछताछ कर जांच-पड़ताल में जुटी है.

    वहीं कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे इस पूरे मामले की जांच के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही है.

    केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

    गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में कल हुई इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया. अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों के हॉस्टल में जब तलाशी ली गई तो उस समय कोई हिडन कैमरा नहीं मिला है. पुलिस ने छात्रों और कॉलेज के कर्मचारियों की मौजूदगी में आरोपियों के लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की जांच की. इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सबूत नहीं हाथ लगा. अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वस्त किया है कि इस मामले को लेकर चिंता की कोई जरूरत नहीं है. जांच जारी है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी गलत काम करने वाले की पहचान की जाएगी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    मुख्यमंत्री ने दिए मामले की जांच के आदेश

    मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में खुफिया कैमरे के मामले की जांच के आदेश दिए. इसके बाद कृष्णा जिले के कलेक्टर डीके बालाजी और पुलिस अधीक्षक गंगाधर राव मामले का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे. जिला प्रशासन के अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटे हुए हैं

    आंध्र प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक गैजेट कृष्णा जिला कैमरा फुटेज कॉलेज प्रशासन खुफिया कैमरा गर्ल्स हॉस्टल गुडलवालेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग छात्रा छात्रा अभिभावक जांच जांच समिति जिला कलेक्टर तलब नारे पुलिस पुलिस अधीक्षक प्राइवेसी ब्रीच बॉयज हॉस्टल मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू विरोध प्रदर्शन सख्त कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था हिरासत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीईओ ने की समीक्षा, खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को चिन्हित करने का निर्देश
    Next Article जम्मू-कश्मीर को अपनी निजी जागीर मानती है नेशनल कांफ्रेंस: महबूबा मुफ्ती

    Related Posts

    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार?

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.