Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार म्यूजियम में 6 अगस्त को हेरिटेज वॉक, 300 लोग लेंगे हिस्सा
    ट्रेंडिंग

    बिहार म्यूजियम में 6 अगस्त को हेरिटेज वॉक, 300 लोग लेंगे हिस्सा

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    म्यूजियम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार म्यूजियम की ओर से 6 अगस्त को एक विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जा रहा है। यह वॉक सुबह 6:30 बजे पटना म्यूजियम से शुरू होगा और बिहार म्यूजियम पर समाप्त होगा। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले ऐतिहासिक और पुरातात्विक भवनों जैसे पटना म्यूजियम, पटना हाई कोर्ट और बिहार म्यूजियम की दुर्लभ इमारतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इन भवनों की स्थापना, उनकी वास्तुकला, खासियत और ऐतिहासिक महत्व को विशेषज्ञों द्वारा समझाया जाएगा।

    Join us for a Heritage Walk on August 6th, 2025, at 6:30 AM as a prelude to the #BiharMuseumBiennale 2025!

    This cultural journey will guide participants through Patna’s historic landmarks, starting from Patna Museum, Buddha Marg and concluding at #BiharMuseum, Nehru Path.… pic.twitter.com/b0s7zNS1sz

    — Bihar Foundation (@biharfoundation) July 25, 2025

    300 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद

    बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि यह हेरिटेज वॉक करीब एक घंटे तक चलेगा, जिसमें लगभग 300 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “हमने स्कूलों और आम लोगों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसके लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।”

    वैश्विक प्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

    यह हेरिटेज वॉक बिहार म्यूजियम बिनाले का हिस्सा है, जिसका उद्घाटन 7 अगस्त को होगा। बिनाले में ग्लोबल साउथ के कई देशों जैसे दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, इंडोनेशिया, श्रीलंका आदि के म्यूजियम प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान बिहार म्यूजियम में दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जो पर्यटकों और कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। यह आयोजन न केवल पटना के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सामने लाएगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Also Read : PM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता

    300 people will participate 300 लोग लेंगे हिस्सा Bihar Museum Heritage walk in Bihar Museum on August 6 बिहार म्यूजियम में 6 अगस्त को हेरिटेज वॉक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता
    Next Article झारखंड में जनगणना की तैयारी शुरू, सरना धर्म कोड पर भी विचार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.