Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जेल में बीती हेमंत सोरेन की रात, जेल कर्मियों से बोले-आम आदमी की तरह रहूंगा
    झारखंड

    जेल में बीती हेमंत सोरेन की रात, जेल कर्मियों से बोले-आम आदमी की तरह रहूंगा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची :  कहते हैं न कि देखते ही देखते क्या से क्या हो गया…जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गुरूवार की शाम 5:05 बजे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल भेजा, जहां उन्हें जेल के अपर डिवीजन सेल नंबर 1 में रखा गया. वहां पहुंचने के बाद पूर्व सीएम थोड़ी देर के लिए भावुक हो गए. हालांकि उन्होंने खुद को संभालते हुए वहां मौजूद जेल अधीक्षक, जेलर और मेडिकल स्टॉफ समेत अन्य जेल कर्मियों ने कहा कि “जेल में कोई भी कर्मी ये ना समझें कि वह सीएम हैं. जबतक जेल में हैं, खूद को आम आदमी समझते हुए रहेंगें. जेल में किसी को किसी प्रकार की टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं और न हीं परेशान होने की आवश्यकता है. इसके बाद जेल कर्मियों ने डीवीजन वार्ड स्थित ब्लॉक बी के कमरा नंबर एक तक पहुंचाया. इसके बाद उन्होंने कर्मियों के जानें के कहा.

    पूर्व मंत्री राजा पीटर वाला मिला कमरा

    हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने साफ-सफाई करानी शुरू कर दी. इसके अलावा जेल मैनुअल के अनुसार मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई थी ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो. यहां बताते चलें कि जो कमरा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला है, इस कमरे में पूर्व विधायक रमेश सिंह मुडा हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व मंत्री राजा पीटर को रखा गया था. वहीं बगल वाले कमरे में ही निलंबित आईपीएस छवि रंजन और पूर्व रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद को भी रखा गया है.

    जेल की पहली रात रात में खाए दूध-रोटी व आलू-गोभी की सब्जी, नहीं लिया स्नैक्स

    जेल मैन्युअल के अनुसार शाम में मिलने वाले स्नैक्स को उन्होंने नहीं लिया. वहीं रात में दूध-रोटी व आलू-गोभी की सब्जी खाया. इसके अलावा दूध लेने से भी मना कर दिया. इस दौरान बिना कोई सवाल-जबाव किए अपने कमरे में ही जेल से मिले भोजन किए. इस दौरान वहां जेलकर्मी मौजूद रहे और पूर्व सीएम पर नजर बनाए रखा.

    अपर वार्ड में सामान्य कैदियों को जाने पर पाबंदी, बढ़ाई गई सुरक्षा

    हेमंत सोरेन के जेल पहुंचते ही अपर वार्ड में सामान्य कैदियों को जाने पर पाबंदी लगा दी गई है. साध ही वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. अपर वार्ड की ओर जाने वाले रास्ते में 20 अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया गया है. सीसीटीवी कैमरे से भी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है. जेल सुपरिटेंडेंट ने सख्त निर्देश दिया है कि बगैर इजाजत के कोई भी व्यक्ति अपर वार्ड की ओर नहीं जाएंगे. ऐसा करने का कोई प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अपर वार्ड की ओर ओने-जाने वाले वहां के कर्मियों पर भी विशेष नजर रखा जा रहा है.

    इसे भी पढ़ें: BREAKING : हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ झटका, कहा- पहले जायें हाईकोर्ट

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Hemant Soren jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : हेमंत सोरेन को ‘सुप्रीम’ झटका, कहा- पहले जायें हाईकोर्ट
    Next Article जामताड़ा में सबसे घने कोहरे वाला दिन रहा शुक्रवार, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन : डायल 112 में 10 मिनट में मिला रिस्पॉन्स, टक्कर मारने के बाद जुर्माना वसूलने के लिए रोका जा रहा था गाड़ी को, 30 हजार जुर्माना पर हुआ समाझौता

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर विवाद मामले के बीच फिल्म बनाने निकले अनुपम खेर

    July 8, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन : डायल 112 में 10 मिनट में मिला रिस्पॉन्स, टक्कर मारने के बाद जुर्माना वसूलने के लिए रोका जा रहा था गाड़ी को, 30 हजार जुर्माना पर हुआ समाझौता

    July 8, 2026

    AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

    July 8, 2026

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026

    सौरव गांगुली @54: जिसने विदेशी जमीन पर जीतना सिखाया

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.