Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन : डायल 112 में 10 मिनट में मिला रिस्पॉन्स, टक्कर मारने के बाद जुर्माना वसूलने के लिए रोका जा रहा था गाड़ी को, 30 हजार जुर्माना पर हुआ समाझौता
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन : डायल 112 में 10 मिनट में मिला रिस्पॉन्स, टक्कर मारने के बाद जुर्माना वसूलने के लिए रोका जा रहा था गाड़ी को, 30 हजार जुर्माना पर हुआ समाझौता

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 8, 2026Updated:July 8, 2026No Comments4 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डायल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कनिका कुमारी, रांची

    सोशल मीडिया में दशम फॉल थाना क्षेत्र स्थित एनएच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जो देखा जा रहा है, वो हकीकत में है नहीं। अब पूरी सच्चाई सामने आ चुकी है। जोहार लाइव की रिपोर्टर कनिका कुमारी ने जब पूरे मामले की तहकीकात की, तो मामला अलग निकला। दरअसल दोनों गाड़ियों की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी में हुए नुकसान को लेकर जुर्माना वसूलने के लिए पीछा करने लगा। वहीं, दूसरी गाड़ी में बैठी युवतियां भी स्कॉर्पियो चालकों के रवैये से पूरी तरह डर चुकी थी। यह पूरी घटना सड़क दुर्घटना के बाद उपजे विवाद का परिणाम था, ना कि गुंडागर्दी का। हालांकि, स्कॉर्पियो चालकों ने यह स्वीकार किया है कि आवेस में आकर उनलोगों ने युवतियों की गाड़ी में पत्थर मारा और उनलोगों की गाड़ी का दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहा था।

    कंट्रोल रुम का रिस्पॉन्स समय 10 मिनट में

    जोहार लाइव की रिपोर्टर कनिका कुमारी जब डायल 112 के कार्यालय में पहुंची तो देखा कि बीते मंगलवार की दोपहर 12.33 बजे युवती ने कॉल की और जबकि 10 मिनट के बाद पूरा मामला जिला कंट्रोल रुम में देते हुए थाना को सूचित कर दिया गया। डायल 112 में युवती द्वारा कॉल से लेकर दशम फॉल थाना को सूचना देने तक का पूरा समय 10 मिनट है। सबसे पहले बाइक दस्ता से पुलिसकर्मी को भेजा गया, फिर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची। वहीं दूसरी ओर कहा गया कि मौके पर कोई भी हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी नहीं दिखाई दी। जबकि, हकीकत है कि दोपहर 12:18 बजे से लेकर 12:55 बजे तक हाईवे पेट्रोल वाहन- 2 दशम फॉल से थाना से लेकर बुंडू तक लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। इसका रिकॉर्ड भी जोहार लाइव के पास आ चुका है।

    कैसे पूरा मामला ने पकड़ा तूल

    जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा निवासी एक युवक की कार (JH 05 EA 9079) में तीन युवती थी। यह सभी लोग जमशेदपुर से हजारीबाग की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 12.15 बजे के आसपास जब उनकी कार दशम फॉल थाना क्षेत्र के पांचों गांव के पास पहुंची, तो उनकी गाड़ी ने आगे चल रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो (JH 01 GH 4141) को जोरदार टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक सवार थे। टक्कर की घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार युवक अपनी गाड़ी रोककर बात करना चाहते थे, लेकिन कार चालकों ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने का प्रयास किया। अपनी गाड़ी को क्षतिग्रस्त देखकर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कार का पीछा करना शुरू किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद युवकों ने कार को आगे जाकर रोक लिया। इसी दौरान, गुस्से में आकर युवकों ने कार को रोकने और अंदर बैठे लोगों को बाहर निकालने के लिए कार के शीशे पर वार कर दिया, जिससे शीशा टूट गया। इसी तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे बिना पूरी सच्चाई जाने गुंडागर्दी का नाम दे दिया गया और डायल 112 से लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया जाने लगा।

    30 हजार के हर्जाने के साथ आपसी समझौता

    कार का शीशा टूटने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी और तनाव का माहौल बन गया था, हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रबुद्ध जनों, प्रत्यक्षदर्शियों और दोनों पक्षों के वरिष्ठ लोगों ने हस्तक्षेप किया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने समझदारी का परिचय दिया और कानूनी पचड़े में पड़ने के बजाय आपसी रजामंदी से एक लिखित समझौता पत्र तैयार किया।

    जानें समझौते की मुख्य शर्तें :

    • प्रथम पक्ष ने लिखित निर्णय लिया कि वे इस दुर्घटना या तोड़फोड़ के संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे।
    • अपनी गलती और गुस्से में किए गए नुकसान को स्वीकार करते हुए दूसरे पक्ष (स्कॉर्पियो सवार युवकों) ने क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत के लिए मौके पर ही 30 हजार की नकद राशि जुर्माना के रूप में दी।
    • इस पूरे विवाद, पीछा करने और झड़प के दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि किसी भी पक्ष के किसी भी व्यक्ति को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है। पुलिस और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से यह मामला अब पूरी तरह शांत हो चुका है।

    Also Read : AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

    30 हजार जुर्माना पर हुआ समाझौता जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन : डायल 112 में 10 मिनट में मिला रिस्पॉन्स टक्कर मारने के बाद जुर्माना वसूलने के लिए रोका जा रहा था गाड़ी को
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE
    Next Article राम मंदिर विवाद मामले के बीच फिल्म बनाने निकले अनुपम खेर

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.