Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में जनहित और राज्य के विकास से जुड़े कुल 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट बैठक में स्कूल और कॉलेज स्तर की शिक्षा में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सरकार का उद्देश्य है कि छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलें और पढ़ाई का स्तर सुधरे। इसके तहत शिक्षण संस्थानों में संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने और नई योजनाओं को लागू करने पर सहमति बनी। राज्य में तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने के लिए भी कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आधुनिक तकनीक से जुड़ सकेंगे। सरकार का मानना है कि स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी ज्ञान के जरिए राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
Also Read : पांडेय गैंग पर पुलिस का शिकंजा, लेवी वसूली करने निकले दो शूटर हथियार संग गिरफ्तार

