Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»शिमला में भारी बर्फबारी, 276 रूट पूरी तरह से बंद
    Uncategorized

    शिमला में भारी बर्फबारी, 276 रूट पूरी तरह से बंद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में करीब दो साल बाद बर्फबारी हुई है. पूरे शिमला शहर ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है. शिमला शहर व इसके ऊपरी क्षेत्रों में हुए भारी हिमपात से ऊपरी क्षेत्रों का राजधानी शिमला से सम्पर्क कट गया है.  बर्फबारी होने के चलते ऊपरी शिमला को जोड़ने वाले मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए हैं.  वहीं एचआरटीसी के 276 रूटों पर पूरी तरह से बस सेवाएं बंद हो गईं और 64 बसें विभिन्न रूटों पर फंस गई हैं.

    निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कुफरी, नारकंडा क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से मार्गों  में फिसलन अधिक है.  इस कारण बसों का संचालन बंद कर दिया है.  वहीं रात्रि सेवाएं भी आगामी दिनों के लिए बंद कर दी गई है.  अब मार्ग खुलने के बाद ही बस सेवाएं बहाल होंगी.  अधिकारियों ने बताया कि बस अड्डों में बसें ऊपरी शिमला के जाने वाले रूटों के लिए खड़ी हैं.  मार्ग खोलने से पहले ट्रायल पर एक बस भेजी जाएगी.  यदि ट्रायल सफल रहा तो ही अन्य बसें  रूटों पर भेजी जाएंगी.

    शिमला शहर में भी गुरुवार को बर्फबारी देखने को मिली.  इस दौरान सुबह तो मौसम ठीक रहा लेकिन 11 बजे के बाद मौसम बिगड़ा और शिमला शहर के दांडा तक बर्फबारी हुई.  इस दौरान शिमला शहर में बसों के पहिए थम गए.  वहीं छोटी गाड़ियां भी नहीं चल पाई.  ऐसे में कर्मचारी पैदल ही कार्यालयों के लिए पहुंचे.  वहीं शाम को बसों की संभावना कम देखते हुए जल्द ही कार्यालय से निकल गए.  करीब 4 बजे के बाद एक से-दो बसें ट्रायल के लिए बनाहट्‌टी व शोपी की और भेजीं लेकिन वे भी धीर-धरि अपने गंतव्य तक पहुंचीं. बर्फबारी के चलते शिमला से कांगड़ा, धर्मशाला, मंडी आदि क्षेत्रों को जाने वाली बसें तवी-टुटु मार्ग पर फंसी रहीं.  सड़क मार्ग पर फिसलन होने के कारण बसें भी देरी से रूटों पर गई.  वहीं कांगड़ा-हमीपुर से आने वाली बसें शिमला आई. एसबीटी नहीं पहुंच पाई.

    इन क्षेत्रों में अधिक परेशानी

    प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार ऊपरी शिमला कुफरी, नारकंडा, खट्टापत्थर, कोटखाई, ठियोग, मतियाना में भारी हिमपात रिकॉर्ड किया गया है, जिससे सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं.  हालांकि सड़कों को बहाल करने के लिए बुद्ध स्तर कार्य किया जा रहा है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के चलते सड़कों को पाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं किया जा सका है.  वहीं सड़कों पर बर्फ जमने के चलते बाहन स्किड हो रहे हैं. बताया गया कि यदि मौसम साफ रहा और सड़‌कें बसें चलाने की स्थिति में हुई तो ही ऊपरी शिमला को बसें भेजी जाएंगी.  वहीं शिमला शहर में स्थिति के अनुसार बस चलाई जाएंगी.  साथ ही चंबा का खजियार इलाका मोटी बर्फ की चादर से ढक गया है, क्योंकि इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है.

    Country johar live news Shimla Himachal Snowfall जोहार लाइव न्यूज़ देश बर्फबारी शिमलं हिमाचल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article10वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की पहली बैठक, तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मॉर्निंग वॉक के समय दिल्ली पुलिस ने उठाया था, अब वो पूर्व ब्यूरोक्रैट मांग रहे हैं चीफ जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा

    September 24, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा

    September 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.