Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का हैवी इंतजाम, बॉर्डर पर सीमेंट और कंक्रीट की बड़ी-बड़ी बैरिकेडिंग
    ट्रेंडिंग

    किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का हैवी इंतजाम, बॉर्डर पर सीमेंट और कंक्रीट की बड़ी-बड़ी बैरिकेडिंग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : पंजाब और हरियाणा के कई किसान संगठनों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा शामिल नहीं होगा. उन्होंने 16 फरवरी को भारत बंद का आवाहन किया है.

    इस बारे में जानकारी देते ऑल इंडिया किसान सभा के वाइस प्रेसिडेंट और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता हनन मोल्लाह ने बताया कि ऑल इंडिया किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा का सबसे बड़ा दल है और हम इस प्रोस्टेट में शामिल नहीं हो रहे हैं. किसान आंदोलन के बाद किसान मोर्चा से कुछ दल स्प्लेंडर हो गए थे और ये प्रोटेस्ट उन्होंने बुलाया है. हर किसी को प्रदर्शन करने का अधिकार है.

    उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन किया तो सरकार ने कृषि कानून वापस ले लिए थे और वादा किया था कि एमएसपी और बिजली की दरों, कर्ज माफी पर बात करेंगे, लेकिन 2 साल से उन्होंने हमारी कोई बात नहीं सुनी. पर इस आंदोलन में केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ बात करने चले जाते हैं. ये सिर्फ सरकार का नाटक है.

    वहीं, किसानों के दिल्ली कूच करने के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने सख्ती दिखाते हुए. एक रास्तों की बाड़ेबंदी कर दी गई है और आज सुबह से कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर किसानों के मार्च को राजधानी में घुसने से रोकने के लिए हरियाणा, दिल्ली पुलिस ने बड़े-बड़े कंक्रीट के ब्रिगेट्स और बड़े-बड़े कंटेनर सड़क के दोनों ओर लगाना शुरू कर दिया है.

    हरियाणा-पंजाब के शम्भू बॉर्डर को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है. कारण, पिछली बार पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को किसानों ने ट्रैक्टरों से नदी में फेंक दिए थे. लिहाजा अबकी बार हाईवे पर बड़े-बड़े सीमेंट के बैरिकेड रखकर पूरे हाईवे पर सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गई हैं. इसके बाद इन बैरिकेडिंग को सीमेंट और कंक्रीट से ब्लॉक कर दिया गया है.

    वहीं, अंबाला, फतेहाबाद और सिरसा सहित हरियाणा के तीन जिलों में पंजाब-हरियाणा सीमाएं सील कर दी गई हैं. पुलिस ने राजमार्गों को बंद करने के लिए सीमेंट और कंक्रीट को बैरिकेडिंग लगा दी है. किसान आंदोलन को रोकने के लिए शंभू सीमा पर नदी को भी खोद दिया है और एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा समेत सात जिलों में एसएमएस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.

    जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, पीयू, गोयल और नित्यानंद राय से किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर मुलाकात कर बातचीत करेंगे.

    SKM ने 16 फरवरी को बुलाया भारत बंद

    MSP की गारंटी और कर्ज माफी जैसे मुद्दों को लेकर संयुक्त राष्ट्र किसान मोर्चा ने 16 फरवरी, 2024 को देशव्यापी भारत बंद का ऐलान किया है. 16 फरवरी को सभी किसान मजदूर और संगठन भारत बंद में शामिल होंगे. 4 घंटे के लिए देश के सभी हाईवे बंद किए जाएंगे.

    ये भी पढ़ें : JDU मंत्री के घर विधानमंडल की बैठक आज, CM नीतीश भी होंगे शामिल  

    Barricading Bharat Bandh Border Country Delhi farmers movement johar live news किसान आंदोलन जोहार लाइव न्यूज़ दिल्ली देश बैरिकेडिंग बॉर्डर भारत बंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJDU मंत्री के घर विधानमंडल की बैठक आज, CM नीतीश भी होंगे शामिल  
    Next Article सीसीएल के मैराथन में दौड़े 8500 प्रतिभागी, 1400 महिलाएं हुई शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.