Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चारा घोटाला मामले लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में टली
    झारखंड

    चारा घोटाला मामले लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में टली

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को जमानत नहीं मिली। झारखंड हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई टल गई है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था। लेकिन, जज के नहीं बैठने से लालू की जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगले हफ्ते लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में सीबीआइ कोर्ट से रिकार्ड (एलसीआर) मंगाने का निर्देश दिया था। चारा घोटाला के करीब 65 ट्रंक दस्तावेज हाई कोर्ट पहुंचाया गया है। अगली सुनवाई पर लालू प्रसाद की ओर से जमानत दिए जाने पर बहस की जाएगी।

    लालू प्रसाद यादव ने चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में 5 साल की जेल और 60 लाख जुर्माना वाले सीबीआइ कोर्ट के आदेश के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में अपील दाखिल की है। इसके साथ ही उनकी ओर से जमानत के लिए भी आवेदन दिया गया है। लालू की ओर से जमानत याचिका में बढ़ती उम्र और 17 प्रकार की बीमारी होने का हवाला दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि उन्होंने इस मामले में सजा की आधी अवधि जेल में बिता दी है। इस आधार पर उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए। कोर्ट के आदेशानुसार सीबीआइ भी अदालत में लालू की जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करेगी।

    बता दें कि सीबीआइ कोर्ट के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को पांच साल और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। चारा घोटाले के पांच मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं मिल पाई है। झारखंड हाई कोर्ट में लालू यादव की जमानत पर शुक्रवार को दिन के 11 बजे सुनवाई होनी थी। लेकिन जज के अनुपस्थित रहने के कारण लालू की जमानत पर फैसला नहीं हो सका।

    लालू की तबीयत ज्‍यादा बिगड़ने को लेकर उनके वकील ने जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत से जमानत की गुहार लगाई है। इधर, लालू यादव की जमानत को लेकर बिहार-झारखंड के राजद नेता-कार्यकर्ता और लालू परिवार की निगाहें हाईकोर्ट पर टिकी रहीं, लेकिन सुनवाई नहीं होने से उन्‍हें मायूसी हाथ लगी। लालू के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव अपने पिता की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई है। उन्‍होंने लालू की जल्‍द रिकवरी के लिए लोगों से दुआ करने की अपील की है।

    फिलहाल चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव गंभीर रूप से बीमार हैं। उनका इलाज दिल्‍ली एम्‍स में चल रहा है। रांची के रिम्‍स में लालू की हालत बिगड़ने के बाद उन्‍हें मेडिकल बोर्ड की सलाह पर एम्‍स में बेहतर इलाज के लिए दिल्‍ली भेजा गया था। तब लालू चार्टर प्‍लेन से बेटी मीसा भारती और सहयोगी भोला यादव के साथ रांची से दिल्‍ली गए थे।

    ताजा मेडिकल बुलेटिन के हिसाब से अभी भी लालू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उनकी किडनी जवाब दे रही है। उनका क्रिटनीन लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य में भी उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। इधर लालू यादव के परिजनों और समर्थकों की नजर हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी रही। अगली सुनवाई में अगर हाई कोर्ट से लालू को चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में जमानत मिल जाती है, तो एम्स दिल्‍ली में कैदी के रूप में इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव की जेल से रिहाई हो जाएगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स के लिपिक को एसीबी ने पांच हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार की याचिका खारिज, पूर्व गृह मंत्री देशमुख के खिलाफ जारी रहेगी सीबीआई जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    Latest Posts

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.