Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM सोरेन का शेल कंपनी और खनन पट्टा के मामले में Supreme Court में बुधवार को सुनवाई
    झारखंड

    CM सोरेन का शेल कंपनी और खनन पट्टा के मामले में Supreme Court में बुधवार को सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ हाई कोर्ट में चल रहे खनन पट्टा  और शेल कंपनी के मामले को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. 12 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर सुनवाई अगली तारीख तक ले लिए टाल दी थी. इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ दाखिल की गई जनहित याचिका को झारखंड उच्च न्यायालय सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया था.न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की पीठ ने 12 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन  की याचिका पर सुनवाई की. इस दौरान पीठ ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल को अदालत में दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया.

    इस दौरान सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने अदालत से कहा कि जनहित याचिका शर्तों को पूरा नहीं करती और यह राजनीति से प्रेरित है. इसके बाद भी झारखंड उच्च न्यायालय इस मामले में सुनवाई के लिए तैयार हो गया. उन्होंने अदालत से कहा कि ईडी ने सीलबंद लिफाफे में जो सबूत पेश किए हैं, उस पर कई आपत्ति हैं. लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी आपत्ति पर गौर नहीं किया.कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जनहित याचिका में जिन मुखौटा कंपनी का जिक्र किया गया है. वे वे साठ के दशक से मौजूद हैं.

    यह जनहित याचिका राजनीति से प्रेरित है, इसलिए इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से पूछा कि क्या राज्य या मुख्यमंत्री ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है. इस पर सिब्बल ने जवाब दिया नहीं. इस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी और मूल याचिका से संबंधित सारे दस्तावेज पेश करने के लिए कहा.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन पट्टा और शेल कंपनियों से जुड़े मामले में दायर जनहित याचिका को खारिज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर की गई है.

    प्रार्थी मस्तराम मीणा ने याचिका दायर की है. दायर याचिका में उन्होंने कहा है कि शिव शंकर शर्मा की दो याचिकाएं जिसकी संख्या 4290 ऑफ 2021 और 727 ऑफ 2022 की मेंटेनेबिलिटी मामले पर 12 अगस्त को शीर्ष अदालत में सुनवाई होनी है.याचिका के माध्यम से अदालत को जानकारी दी है कि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार को कोलकाता पुलिस ने 31 जुलाई की शाम को गिरफ्तार किया है. याचिकाकर्ता के वकील पर कोलकाता के व्यवसायी अमित अग्रवाल को पीआईएल 4290 ऑफ 2021 में राहत दिलाने के नाम पर पैसे की मांग की गयी थी.

    इसका ऑडियो भी वायरल हुआ था. चुंकि झारखंड हाई कोर्ट में दोनों याचिकाओं पर बहस जारी है. इसलिए शीर्ष अदालत की तरफ से दोनों याचिकाओं को रद्द करने की मांग की गयी है.ये दोनों याचिकाएं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी हैं. हस्तक्षेप याचिका में अधिवक्ता राजीव कुमार के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी की कॉपी और 50 लाख रुपये की नगद बरामदगी का जिक्र किया गया है. ऐसे में एडवोकेट राजीव कुमार की कोई विश्वसनीयता नहीं रह गयी है. उनके द्वारा आम लोगों को डराने-धमकाने के लिए रिट याचिकाएं दायर की जाती रही है, जिसका यह स्पष्ट प्रमाण है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा का एक गांव डायरिया के प्रकोप में, 2 दर्जन से अधिक लोग ग्रसित, एक की मौत
    Next Article हजारीबाग में इनकम टैक्स की रेड 22 करोड़ नगद सहित करोडो रुपए के निवेश कि कागजात जप्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.