Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चार महीने से नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर गये पलामू में स्वास्थ्यकर्मी
    जोहार ब्रेकिंग

    चार महीने से नहीं मिला वेतन, हड़ताल पर गये पलामू में स्वास्थ्यकर्मी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वेतन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले एनआरएचएम कर्मी गुजरे चार महीने से बकाया वेतन न मिलने के चलते गुरुवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। वे अपनी मांगों को लेकर एमएमसीएच परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया गया है कि वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे कर्मचारियों ने मंगलवार को पलामू समाहरणालय में डीसी को ज्ञापन सौंपा था और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी थी। निर्धारित समयावधि में कोई समाधान न मिलने के कारण गुरुवार से सभी कर्मी हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा है। मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं और परिसर में अफरातफरी का माहौल है।

    हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने दिन-रात ड्यूटी निभाई, लेकिन पिछले चार से छह महीनों से वेतन नहीं मिला। वे कई बार सिविल सर्जन और विभागीय अधिकारियों से भी इस समस्या को लेकर मिले, और डीसी से भी गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। हर बार तकनीकी समस्या का हवाला देकर भुगतान टाल दिया गया।

    कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय तक वेतन न मिलने से उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। बच्चों की स्कूल फीस और मकान का किराया देना मुश्किल हो गया है, और मकान मालिक भी घर खाली करने की चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं होगा, हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में होने वाली किसी भी परेशानी के लिए विभाग और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।

    उनकी मुख्य मांगों में नवंबर 2025 से लंबित वेतन का तुरंत भुगतान, भविष्य में वेतन की नियमितता सुनिश्चित करना, और केवल आश्वासन नहीं बल्कि लिखित आदेश और उसका क्रियान्वयन शामिल है। धरना प्रदर्शन में चंचला कुमारी, शबाना, सतेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, चन्दन कुमार, अनुज श्रीवास्तव, श्रीपति, रंजन कुमार, दुर्गेश सिंह, सुजीत मिंज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

    Also Read : झारखंड विधानसभा में रजिस्ट्री पोर्टल पर सवाल, विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार को घेरा

    Health workers in Palamu go on strike after not receiving salaries for four months चार महीने से नहीं मिला वेतन हड़ताल पर गये पलामू में स्वास्थ्यकर्मी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में रजिस्ट्री पोर्टल पर सवाल, विधायक नवीन जायसवाल ने सरकार को घेरा
    Next Article झारखंड कैबिनेट : 40 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    क्राइम

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    क्राइम

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: देर रात DC-SSP की संयुक्त प्रेसवार्ता, पुलिस ने बरता संयम, 14 पुलिसकर्मी हुए घायल

    August 11, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोज पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजली कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.