Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान- देवघर बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान- देवघर बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : झारखंड के देवघर में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये, जबकि घायलों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। वे देवघर में घायलों का हाल-चाल जानने के बाद इसकी जानकारी दी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की ओर से सदर अस्पताल और एम्स पहुंचकर सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों की निगरानी में इलाजरत सभी घायलों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और सिविल सर्जन एवं एम्स निदेशक को विशेष ध्यान देने का निदेश दिया, ताकि घायलों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हादसे में चालक समेत छह (06) श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 24 श्रद्धालु घायल हैं। घायलों में से आठ (08) श्रद्धालुओं का एम्स में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन कोष से एक-एक लाख रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपये बाबा मंदिर कल्याण कोष से मुआवजा के रूप में दिया जाएगा। साथ ही सभी घायलों का निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है। सभी तरह की जांच, दवा और इलाज की मुफ्त व्यवस्था करायी जा रही है। घायलों को इलाज के बाद और मृतकों के शवों को उनके घर भेजने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन की ओर की जाएगी।

    मौके पर सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी, एम्स के निदेशक डॉ. सौरभ, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, चिकित्सकों की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी समेत संबंधित विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।

    Also Read : रोजगार सेवक चंदन कुमार राम चढ़ा ACB के हत्थे, 5000 ले रहा था घूस

    Health Minister's announcement- Financial help will be given to the families of the deceased and the injured in Deoghar bus accident स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान- देवघर बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों को दी जायेगी सहायता राशि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग विवाद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल…
    Next Article राजधानी में अब अपराधियों की खैर नहीं, हाईस्पीड बाइक से लैस हुई रांची पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.