Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग विवाद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल…
    जमशेदपुर

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग विवाद, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल…

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2025Updated:July 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में रोजाना दबंगई की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन धारण किए हुए हैं। सवाल उठता है कि क्या रेलवे केवल कमाई के चक्कर में यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी कर रहा है?

    पार्किंग क्षेत्र में हर दिन मारपीट और धमकियों की घटनाएं हो रही हैं। यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश के समय जबरन पर्ची दी जा रही है और उनसे मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। बताया जाता है कि रात के समय यह गतिविधियां और अधिक बढ़ जाती हैं, जब खासकर महिला यात्रियों के साथ आने वालों को डराया-धमकाया जाता है। कई बार पांच सौ रुपये तक की मांग की जा रही है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग पहले भी थी, लेकिन नए ठेकेदार ने तो सारी हदें पार कर दी हैं। मनमानी वसूली से रेलवे को भले ही आमदनी हो रही हो, लेकिन आम यात्रियों के लिए यह एक बड़ी परेशानी बन चुकी है।

    इस ठेके का संचालन ‘इन एंड आउट’ नामक कंपनी कर रही है, जिसके मुख्य व्यक्ति राजीव राम हैं। राजीव राम पहले सुधीर दुबे गैंग के शूटर रह चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं। अब वे पूरे इलाके में अपनी दबंगई फैलाने में लगे हैं। उनकी देखरेख में काम कर रही टीम लोगों को धमकाने और पैसा वसूलने में लगी हुई है।

    आरपीएफ और जीआरपी की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग हैरान हैं कि आखिर ये सुरक्षा बल हस्तक्षेप क्यों नहीं कर रहे। पहले पोटका विधायक संजीव सरदार ने इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन अब वे भी खामोश हो चुके हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि हर स्तर पर दबाव बनाकर आवाजें दबाई जा रही हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अधिक नुकसान आम जनता को हो रहा है। डर और असुरक्षा के माहौल में लोग स्टेशन आना भी असहज महसूस कर रहे हैं।

    Extortion GRP Illegal Parking In and Out Company jamshedpur Jharkhand news Political Silence Railway Parking Issue Rajeev Ram RPF Tatanagar Station
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकाला हिरण मामले में सलमान की अपील पर 22 सितंबर को होगी सुनवाई…
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान- देवघर बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.