Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी जिलों में अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सभी जिलों में अलर्ट जारी

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 25, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
     झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में बढ़ती भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद सभी जिलों को सतर्क रहने और जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेजों को अलग-अलग पत्र भेजकर कहा है कि लू से बचाव के लिए तुरंत प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। खासतौर पर ऐसे क्षेत्रों और लोगों की पहचान करने को कहा गया है, जो लू के ज्यादा खतरे में हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए फायर और इलेक्ट्रिसिटी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

    अस्पतालों में तैयारी तेज, संवेदनशील मरीजों पर विशेष नजर

    स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए जरूरी दवाइयों, फ्लूड्स, ओआरएस और कूलिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को हीट वेव प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस को भी विशेष रूप से तैयार करने को कहा गया है, जिसमें आइस क्यूब, ठंडे पानी और हाइड्रेशन की सुविधा रहेगी।

    गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के साथ-साथ कुपोषित बच्चों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि ये लोग लू के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हीट हेल्थ डेस्क बनाने और लोगों को मुफ्त ओआरएस देने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

    विभाग ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि लू से प्रभावित मरीजों की नियमित जांच और फॉलोअप हो, ताकि उन्हें दोबारा परेशानी न हो। इसके अलावा सभी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मामलों की रिपोर्टिंग और डेटा संग्रह भी अनिवार्य किया गया है।

    Also Read :  झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 दिन तक बारिश-आंधी का अलर्ट

     

    Current News Health department Heat wave jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में ट्रेजरी स्कैम का खुलासा, पुलिस विभाग के नाम पर निकासी की जांच शुरू
    Next Article RSS प्रमुख का बड़ा ऐलान – भारत बनेगा विश्वगुरु, अब कोई रोक नहीं सकता

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.