Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ किया रिजाइन… जानें पूरा मामला
    बिहार

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ किया रिजाइन… जानें पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2025Updated:August 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वास्थ्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Supaul : सुपौल जिले के स्वास्थ्य विभाग में एक बार फिर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) मिन्नतुल्लाह और उनकी पत्नी, निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल की प्रबंधक निखत जहां प्रवीण ने एक साथ अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। इस घटनाक्रम ने न केवल स्वास्थ्य विभाग बल्कि पूरे शहर में हलचल मचा दी है। दोनों के त्यागपत्र की वजह उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच से जोड़ी जा रही है, जिसके फर्जी होने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू की थी।

    फर्जी प्रमाण पत्र की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

    मिली जानकारी के अनुसार डीपीएम मिन्नतुल्लाह के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की शिकायत मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य समिति और जिला प्रशासन ने जांच शुरू की थी। समिति ने मिन्नतुल्लाह को उनके सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति जमा करने का निर्देश दिया था। इस बीच, 1 अगस्त को मिन्नतुल्लाह ने अवकाश ले लिया और अगले ही दिन, 2 अगस्त 2025 को उन्होंने सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति, सुपौल को अपने आधिकारिक ई-मेल के जरिए त्यागपत्र भेज दिया। अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा, “मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसके कारण मैं कार्यालय कार्य करने में असमर्थ महसूस कर रहा हूं। इसलिए मैं 2 अगस्त 2025 को अपना त्यागपत्र समर्पित कर रहा हूं।”

    पति के बाद पत्नी ने भी दिया इस्तीफा

    मिन्नतुल्लाह के त्यागपत्र के साथ ही उनकी पत्नी निखत जहां प्रवीण, जो निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं, ने भी 2 अगस्त को सिविल सर्जन को ई-मेल के जरिए अपना त्यागपत्र सौंप दिया। निखत ने अपने पत्र में लिखा, “मेरे पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, जिसकी देखभाल के लिए मेरा उनके साथ रहना आवश्यक है। इसलिए मैं 2 अगस्त 2025 को अपना त्यागपत्र समर्पित कर रही हूं।” गौरतलब है कि निखत के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की भी जांच चल रही थी। जिला स्वास्थ्य समिति ने 31 जुलाई को उनसे सभी शैक्षणिक दस्तावेज जमा करने को कहा था, जिसके बाद सिविल सर्जन ने निर्मली अस्पताल के प्रभारी को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे।

    शहर में चर्चा, उठ रहे सवाल

    इस घटनाक्रम ने शहरवासियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बीच चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि दोनों अधिकारियों ने एक साथ त्यागपत्र क्यों दिया। कई लोगों का मानना है कि शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच के दबाव के कारण यह कदम उठाया गया है। कुछ का कहना है कि यह पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति समर्पण है, जैसा कि बॉलीवुड फिल्म प्यासा सावन के गाने “तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है” में दर्शाया गया है। हालांकि, त्यागपत्र के पीछे की असल वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

    जांच का क्या होगा परिणाम?

    जिला स्वास्थ्य समिति और प्रशासन अब इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। यह देखना बाकी है कि दोनों अधिकारियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और उनके त्यागपत्र स्वीकार किए जाते हैं या नहीं। इस पूरे प्रकरण ने स्वास्थ्य विभाग की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि इस मामले में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

    Also Read : 7 अगस्त को दरभंगा में नौकरी का बड़ा मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

    Health department official couple submitted their resignation together… know the whole matter स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ सौंपा त्यागपत्र… जानें पूरा मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article7 अगस्त को दरभंगा में लगेगा जॉब कैंप, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई
    Next Article बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.