Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सिगरेट का पैसा मांगा तो मा’र दी गो’ली
    क्राइम

    सिगरेट का पैसा मांगा तो मा’र दी गो’ली

    Team JoharBy Team JoharMay 14, 2025Updated:May 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिगरेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र के लच्छूचक इलाके में सुबह सनसनीखेज वारदात हुई. जहां सिगरेट का पैसा मांगने पर चार बदमाशों ने अंडा दुकानदार सोहन राउत को गोली मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. पुलिस ने जख्मी दुकानदार और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

    घटना की जानकारी देते हुए सोहन के भाई मोहन राउत ने बताया कि सुबह दुकान खुलते ही चार बदमाश आए और सिगरेट मांगी. सिगरेट लेकर जाने लगे तो सोहन ने पैसे मांगे. इस पर बदमाश गाली-गलौज करने लगे और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी. सोहन ने मदद के लिए मोहन को बुलाया, जिसके बाद बदमाशों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की. पहले ईंट से हमला किया और फिर सोहन के पैर में गोली मार दी.

    घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जख्मी सोहन और बदमाश को पहले सकसोहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. पकड़े गए बदमाश के पास से एक देसी कट्टा और घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है.

    सकसोहरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार तीन बदमाशों की तलाश जारी है. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

    Also Read : शादी समारोह में जा रहे दो युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, फिर…

    Barh Subdivision Bihar cigarette dispute crime egg vendor hospital Lachhuchak law and order local people miscreants patna police investigation Saksora police station sensational incident Shooting Incident अंडा दुकानदार अपराध अस्पताल कानून व्यवस्था गोलीकांड पटना पुलिस जांच बदमाश बाढ़ अनुमंडल बिहार लच्छूचक सकसोहरा थाना सनसनीखेज वारदात सिगरेट विवाद स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 2023 के 53,604 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द
    Next Article “पूरा देश सेना के साथ”, रांची में BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा

    Related Posts

    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.