Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग : झमाझम बारिश के बीच ठंड शुरू होते ही गरीब, असहाय जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने उनके दर पर पंहुचे सदर विधायक
    झारखंड

    हजारीबाग : झमाझम बारिश के बीच ठंड शुरू होते ही गरीब, असहाय जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने उनके दर पर पंहुचे सदर विधायक

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    कटकमदाग प्रखंड के कदमा में 150 परिवार के बीच किया कंबल का वितरण

    हजारीबाग : झमाझम बारिश के बीच ठंड शुरू होते ही गरीब, असहाय जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए गुरुवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल रहनुमा बनकर उनके बीच पहुंचे और उन्हें कंबल उपलब्ध करवाया |

    सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अवस्थित ग्राम पंचायत कदमा पहुंचकर विधायक श्री जायसवाल ने कटकमदाग अंचल कार्यालय द्वारा महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से प्राप्त झारक्राफ्ट द्वारा निर्मित 150 कंबल यहां जरूरतमंद लोगों के बीच बाँटा| मौके पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि सरकार हर संभव जरूरतमंद के मदद हेतु तत्पर है उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए| उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों से भाजपा सरकार में जरूरतमंदों को ससमय सभी तरह की योजना का लाभ मिला है ।

    मौके पर विशेष रूप से विधायक श्री जायसवाल के साथ कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा, स्थानीय वार्ड पार्षद दीपक सिंह, भाजपा कार्यकर्ता सतपाल सिंह, विनीत सिंह, अभय सिन्हा सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

    ठंड शुरू होने के साथ ही कंबल पाकर खुशी से गदगद हुए जरूरतमंद लोगों ने विधायक श्री जायसवाल और राज्य सरकार के इस नेक कार्य के प्रति कोटि-कोटि धन्यवाद और दुआ देते हुए कहा कि मोदी सरकार और रघुवर सरकार ने ससमय हमारी हरेक सुख दुख की चिंता करते हुए राहत पहुंचायाने का कार्य किया है ।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : मेड इन इटली पिस्तौल के साथ करते थे स्टेशन पर चोरी,डालटनगंज धराये
    Next Article लखनऊ वासियों को आसानी से मिल सकेगी झारखण्ड के खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों एवं उच्च गुणवत्ता वाले रेशमी खादी वस्त्र : संजय सेठ

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026
    Latest Posts

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.