Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»डकैती के बाद एक्टिव मोड में हजारीबाग पुलिस, 140 बैंक समेत 388 जगहों पर सख्त निगरानी
    झारखंड

    डकैती के बाद एक्टिव मोड में हजारीबाग पुलिस, 140 बैंक समेत 388 जगहों पर सख्त निगरानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 4, 2026Updated:May 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : बैंक डकैती की हालिया घटना के बाद हजारीबाग पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर जिले में बैंक, ज्वेलरी शॉप और पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक वारदात को रोका जा सके। हजारीबाग पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 140 बैंकों को चिन्हित किया है। इन बैंकों पर नियमित निगरानी की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

    146 ज्वेलरी शॉप और 102 पेट्रोल पंप भी रडार पर

    सिर्फ बैंक ही नहीं, बल्कि 146 ज्वेलरी दुकानों और 102 पेट्रोल पंपों को भी निगरानी में शामिल किया गया है। इन सभी स्थानों पर पुलिस की टीम रोजाना चेकिंग और विजिट कर रही है। जिले में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी शॉप मिलाकर कुल 388 महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया गया है, जहां विशेष निगरानी टीम तैनात की गई है। इन जगहों पर पुलिस की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है। हर चिन्हित स्थान पर एक रजिस्टर रखा गया है, जिसमें पेट्रोलिंग अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। इसकी मॉनिटरिंग सीधे जिला कंट्रोल रूम से की जा रही है।

    अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी

    एसपी अमन कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी शॉप में लूट की घटनाएं सामने आई थीं, जिनकी समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों पर लगाम लगाने और लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। पुलिस ने अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब नष्ट की है। साथ ही अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने साफ कहा कि आने वाले दिनों में गश्ती और भी तेज की जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

    Also Read : असम में BJP को बहुमत, बंगाल में TMC को बड़ा झटका; जानिए 5 राज्यों का पूरा हाल

    #BreakingNews BankRobbery BankSecurity CrimeControl CrimePrevention Hazaribag JewelleryShop JharkhandNews LawAndOrder PetrolPump PolicePatrolling PoliceSecurity SPAmmanKumar Surveillance
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम में BJP को बहुमत, बंगाल में TMC को बड़ा झटका; जानिए 5 राज्यों का पूरा हाल
    Next Article रांची के पहाड़ी मंदिर परिसर में बवाल, दो पक्षों में झड़प… देखें वीडियो

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    क्राइम

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026
    Latest Posts

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    UP : सेक्स के आरोप के बाद नया धमाका, भाजपा नेत्री बोलीं- धमकाकर कराया गया समझौता 

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.