Joharlive Desk : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने पूरे देश की सियासत को हिला दिया है। कई राज्यों में बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे हैं, तो कहीं नई राजनीतिक ताकतें उभरकर सामने आ रही हैं।
बंगाल में BJP का ऐतिहासिक प्रदर्शन, TMC को बड़ा झटका
पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला पूरी तरह बदलता दिख रहा है। रुझानों के मुताबिक बीजेपी 193 सीटों पर आगे चल रही है और 3 सीटें जीत भी चुकी है। वहीं सत्तारूढ़ टीएमसी को बड़ा झटका लगा है और पार्टी 100 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। राज्य की कुल 293 सीटों की काउंटिंग चल रही है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी पहली बार सरकार बनाती नजर आ रही है।
असम में BJP का दबदबा बरकरार
असम में 126 सीटों की मतगणना जारी है और यहां बीजेपी एकतरफा बढ़त बनाए हुए है। रुझानों के मुताबिक बीजेपी 99 सीटों पर आगे चल रही है, जिससे उसकी स्थिति बेहद मजबूत दिख रही है।
तमिलनाडु में TVK ने किया बड़ा उलटफेर
तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने सियासी समीकरण बदल दिए हैं। रुझानों में TVK 106 सीटों पर आगे है और सत्तारूढ़ DMK को कड़ी टक्कर दे रही है। DMK 71 सीटों पर सिमटती दिख रही है।
केरल में कांग्रेस की बढ़त
केरल की 140 सीटों पर मतगणना चल रही है। यहां कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन 100 सीटों पर आगे है, जबकि लेफ्ट 35 सीटों पर पीछे चल रहा है।
पुडुचेरी में BJP को बढ़त
पुडुचेरी की 30 सीटों पर हो रही काउंटिंग में बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


