Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग जेल ब्रेक मामला : दो कर्मियों पर गिरी गाज, फरार कैदियों का अब तक नहीं मिला सुराग
    झारखंड

    हजारीबाग जेल ब्रेक मामला : दो कर्मियों पर गिरी गाज, फरार कैदियों का अब तक नहीं मिला सुराग

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा (जेपी कारा) से तीन कैदियों के फरार होने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इस जेल से कैदियों के फरार होने की घटना ने जेल प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    कैसे हुई फरारी

    जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने बताया कि बैरक नंबर 6 के वार्ड नंबर 4 की खिड़की का ग्रिल काटकर तीनों कैदी रात करीब 1:36 से 2:45 बजे के बीच फरार हो गए। इस मामले में लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों कैदियों पर आईपीसी की धारा 224 के तहत केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और फोरेंसिक टीम कॉल डिटेल खंगाल रही है।

    पुलिस की कार्रवाई तेज

    हजारीबाग एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। पांच अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। धनबाद, रांची के अलावा एक टीम बिहार भी भेजी गई है। पुलिस को जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है। फरार कैदियों के संभावित ठिकानों और परिजनों के घरों पर भी छापेमारी की जा चुकी है।

    18 जेलकर्मी जांच के दायरे में

    इस मामले में लापरवाही के आरोप में जेल के 18 जवान कार्रवाई के दायरे में हैं। वहीं प्रारंभिक जांच के बाद दो हेड वार्डन हरेंद्र महतो और उमेश सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। जिस वार्ड से कैदी फरार हुए, वहां इन्हीं दोनों की ड्यूटी थी।

    अंधेरे और बिजली कटौती का उठाया फायदा

    जांच में सामने आया है कि कैदियों ने रात में अंधेरा, धुंध और बिजली गुल होने का फायदा उठाया। फरारी की योजना पहले से बनाई गई थी। घटना के बाद जैप-7 के डीएसपी राजेंद्र कुमार ने जेल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

    फरार कैदियों का आपराधिक रिकॉर्ड

    फरार कैदियों में कुख्यात देवा भुईया भी शामिल है, जो पहले भी 2021 में धनबाद जेल से फरार हो चुका है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। दूसरा कैदी जीतेंद्र रवानी पोक्सो एक्ट के मामले में 22 साल की सजा काट रहा था। तीसरा कैदी राहुल रजवार है, जिसे पोक्सो एक्ट के तहत उम्रकैद की सजा मिली थी।

    Also Read : ESIC ने स्प्री योजना की अवधि बढ़ाई, अब 31 जनवरी तक लागू

    24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली and police are still empty-handed even after 24 hours. Hazaribagh jailbreak case: Two officials suspended no trace of the escaped prisoners found yet. Three prisoners escaped from Hazaribagh JP Jail फरार कैदियों का अब तक नहीं लगा सुराग हजारीबाग जेपी कारा से तीन कैदी फरार हजारीबाग जेल ब्रेक मामला : दो कर्मियों पर गिरी गाज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleESIC ने स्प्री योजना की अवधि बढ़ाई, अब 31 जनवरी तक लागू
    Next Article स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट में भीषण आग, 47 लोगों की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.