Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»Haryana News : नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद
    ट्रेंडिंग

    Haryana News : नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ नायब सिंह सैनी ने आज 17 अक्टूबर को ले ली है. उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए. वहीं, बीजेपी विधायक अनिल विज ने हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. इससे पहले 54 वर्षीय सैनी ने बुधवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और पंचकूला में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

    शपथ ग्रहण पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि वह हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह को रोकने का अनुरोध करने के लिए याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाएंगे. निर्वाचित सरकार को शपथ लेने से नहीं रोका जा सकता है.

    शपथ ग्रहण से पहले वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना

    शपथ ग्रहण से पहले नायब सिंह सैनी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पंचकूला के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो सामने आया है.  सैनी ने पूजा के बाद कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज भगवान वाल्मीकि की जयंती है. उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का काम किया और समाज को एक संदेश दिया. आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे भगवान वाल्मीकि के चरणों में पूजा करने का अवसर मिला है. मैं उनकी जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.

    हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, दूसरी बार सीएम बने सैनी

    शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन पंचकूला में किया गया जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए चुनावों में बीजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया. वहीं कांग्रेस ने 37 सीट पर जीत दर्ज की. हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

    Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024 : रांची समेत 43 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया कल से, सेकेंड फेज की 22 से होगी शुरुआत

    Amit shah Anil Vij assembly elections Bjp BJP Government Cabinet Minister Chief Minister post Congress Haryana hat-trick Maharishi Valmiki Nayab Singh Saini Panchkula PM Narendra Modi Security Arrangements Supreme Court swearing in Valmiki Temple worship अनिल विज अमित शाह कांग्रेस कैबिनेट मंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला पीएम नरेंद्र मोदी पूजा अर्चना बीजेपी बीजेपी सरकार महर्षि वाल्मीकि मुख्यमंत्री पद वाल्मीकि मंदिर विधानसभा चुनाव शपथ ग्रहण सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा इंतजाम हरियाणा हैट्रिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहो रहे तबादले के कारण पिछले 19 दिनों से ठप पड़ा काम, आमलोगों को हो रही परेशानी
    Next Article शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में अरेस्ट वारंट

    Related Posts

    गुमला

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.