Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली अजीत को रिमांड पर लगी गिरिडीह पुलिस, कई मामलों का होगा खुलासा
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली अजीत को रिमांड पर लगी गिरिडीह पुलिस, कई मामलों का होगा खुलासा

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह। देवघर के जसीडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली साहेब मांझी उर्फ अजीत मुर्मू उर्फ फक्कड़ को गिरिडीह पुलिस रिमांड पर लेगी। गिरिडीह पुलिस इसकी तैयारी कर रही है। हार्डकोर नक्सली साहेब मांझी उर्फ अजीत मुर्मू उर्फ फक्कड़ की गिरफ्तारी की पुष्टि गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने की। उन्होंने कहा कि साहेब को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय से आदेश का इंतजार है। गिरफ्तार नक्सली साहेब कई संगीन मामलों का खुलासा करेगा। फिललाल चकाई थाना की पुलिस उससे पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में लगी है।

    जसीडीह रेलवे स्टेशन से हुई साहेब मांझी की गिरफ्तारी

    बिहार पुलिस और सीआरपीएफ 215 बटालियन को सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली साहेब मांझी जसीडीह रेलवे स्टेशन के पास है। जिसके बाद चकाई पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह उपलब्धि मिली है। जिस वक्त यह कार्रवाई हुई चारों तरफ आम लोग खड़े थे। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है।

    बिहार-झारखंड में दर्ज है दर्जनों मामले

    बिहार-झारखंड के विभिन्न थानों में दर्जन से अधिक नक्सली घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ने जांच पड़ताल में पता चला कि चकाई थाना में एक, खैरा थाना में एक, सोनो के चरकापत्थर थाना में एक एवं झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत भेलवाघाटी थाना क्षेत्र में दो-दो मामले दर्ज हैं।

    हत्या, आगजनी, लेवी समेत कई संगीन मामलों में रहा है संलिप्त

    सीआरपीएफ सूत्रों ने बताया कि कुख्यात नक्सली साहेब ने अपने दस्ते के साथ साल 2019 में चकाई थाना के गुरूर बाद में हमला कर गोलका अंसारी एवं उस्मान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं वर्ष 2018 में उसने खैरा थाना के पाठकचक डैम से कुछ दूरी पर नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए नक्सली सामग्री जुटाई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था.

    चरका पत्थर थाना के चिलखाकर जंगल में नक्सली घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. इस दौरान वहां से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गयी थी.इसके साथ ही भेलवाघाटी थाना में भी उस पर दो मामले दर्ज हैं. नक्सली संगठन में एके-47 और इंसास लेकर चलने वाला साहेब काफी हार्डकोर माना जाता है.

    वह पूर्व में नक्सलियों के बड़े नेता सिद्धू कोड़ा के साथ काम कर चुका है. फिलहाल वह बिहार-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय मतलू तूरी के साथ काम कर रहा था. गिरफ्तार साहेब को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस अभियान में सीआरपीएफ 215 बटालियन के सहायक कमांडेंट अविनाश चंद्र राय, चकाई थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी शामिल थे

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में लोजपा के बाद अब कांग्रेस टूट की कगार पर, 10 विधायक पाला बदलने को तैयार, 03 को मनाने की कोशिशें जारी
    Next Article आज का राशिफल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.