Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े बस स्टैंड पर की फा’यरिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस
    ट्रेंडिंग

    आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े बस स्टैंड पर की फा’यरिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2025Updated:July 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड के पास आज यानी शनिवार को वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने बुचामन मोड़ के समीप चार से पांच राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और भय के माहौल में कई दुकानें तत्काल बंद कर दी गई।

    पहले से था तनाव का अंदेशा

    सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को मौके से एक गोली का खोखा बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह घटना बस स्टैंड की बंदोबस्ती को लेकर दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट रामबाबू साह ने मीडिया को बताया कि जिला प्रशासन को इस तनाव की पहले से जानकारी थी। इसी के मद्देनजर बस स्टैंड पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई थी। इसके बावजूद, अपराधियों ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

    जांच शुरू

    पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले बस स्टैंड की बंदोबस्ती 1 करोड़ 70 लाख रुपये में नए ठेकेदार को सौंपी गई थी, जिससे पुराने ठेकेदारों में नाराजगी थी। इसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। सदर थानेदार ने मीडिया को बताया कि पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस की गश्ती जारी थी, लेकिन अपराधियों ने मौका देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

    Also Read : करमा खदान हादसा: यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है – बाबूलाल

    # Bihar Crime atmosphere of fear Bike-Borne Criminals Buchaman Mod Bus Stand crime Darbhanga Darbhanga News daylight shooting Delhi Mod Firing Incident Gunfire panic among shopkeepers Shooting shops closed turf war अपराध गोली चलाना गोलीकांड दरभंगा दरभंगा न्यूज दिनदहाड़े गोलीबारी दिल्ली मोड़ दुकानदारों में दहशत दुकानें बंद फायरिंग बस स्टैंड बाइक सवार अपराधी बिहार क्राइम बुचामन मोड़ भय का माहौल वर्चस्व की लड़ाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलकाता से धनबाद लौटे रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौ’त
    Next Article हाईकोर्ट असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई को, इस दिन डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.