Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हज 2022 : झारखंड के हज यात्रियों के लिए आवेदन शुरू, 31 जनवरी तक कर सकते है आवेदन
    झारखंड

    हज 2022 : झारखंड के हज यात्रियों के लिए आवेदन शुरू, 31 जनवरी तक कर सकते है आवेदन

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : हज 2022 में जानेवाले हज यात्रियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. एक नवंबर से 31 जनवरी तक हज यात्री आवेदन कर सकते हैं. यह जानकारी झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने कडरू स्थित हज हाउस में दी है. उन्होंने बताया कि हज यात्रियों के लिए कोलकाता से उड़ान भरने की व्यवस्था है. वे रांची एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सकेंगे.

    कोविड-19 के कारण एनआरआइ लिए भी यात्रा का प्रबंध नहीं होगा. आवेदन की फीस 300 रुपये निर्धारित है. जरूरी कागजातों को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा. हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर या हज कमेटी ऑफ इंडिया के मोबाइल एप के जरिये कर अपलोड कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे.

    आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज: पासपोर्ट के पहले व अंतिम पेज की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज की वर्तमान तस्वीर, सिर्फ कवर हेड का रद्द किये चेक की फोटो कॉपी, पता का प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी (यदि पासपोर्ट में पता भिन्न हो).

    हज यात्रियों के लिए गाइडलाइन: हज यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी है. 65 साल से अधिक उम्र के लोग हज पर नहीं जा पाएंगे. एक ग्रुप में पांच लोग ही जा सकते हैं. हज यात्रा की अवधि 36-42 दिन की होगी. बगैर पुरुष की महिला हज यात्री की उम्र 45 से 65 साल तक होगी. सिर्फ प्रोविजनली चुने गये हज यात्रियों को अग्रिम राशि 81 हजार रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करना होगा. यात्रा के लिए अनुमानित खर्च 3,35,000 से 4,07,000 रुपये तक होगा. हज पर जाने से एक माह पहले अनुमोदित कोविड-19 वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा. अधिक जानकारी के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in या राज्य हज समिति रांची के दूरभाष संख्या 0651-3511831 से संपर्क किया जा सकता है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसातवीं से दसवीं JPSC रिजल्ट में भारी गड़बड़ी की आशंका,1-1 सेंटर से दर्जनों अभ्यर्थी एक क्रम में पास
    Next Article धनबाद में ऑटाे चालक ने लगाई फांसी, बेटा बोला-न घर बनाया, न पैसा रखा; दुखी पिता ने दी जान

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.