Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»Green Energy : रिलायंस सौर ऊर्जा से बनाएगी 150 अरब यूनिट बिजली
    देश

    Green Energy : रिलायंस सौर ऊर्जा से बनाएगी 150 अरब यूनिट बिजली

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सौर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : रिलायंस ने कच्छ में सौर ऊर्जा प्लांट के लिए भूमि का विकास चालू कर दिया है। कंपनी की योजना यहां 150 अरब यूनिट बिजली निर्माण की है। कंपनी जल्द ही गुजरात के कांडला में 2 हजार एकड़ में ग्रीन कैमिकल के उत्पादन का काम भी शुरू करने जा रही है। कांडला और लकड़िया-1 में दो एनर्जी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट भी रिलायंस को मिले हैं। रिलायंस ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में सोलर पीवी, बैटरी स्टोरेज सिस्टम, ग्रीन हाइड्रोजन और कंप्रेस्ड बायोगैस से जुड़ी अपनी कुछ प्रमुख ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी है।

    2035 तक कंपनी ने नेट कार्बन ज़ीरो का लक्ष्य रखा है, और इसके लिए रिलायंस कई मोर्चों पर एकसाथ काम कर रही है। रिलायंस की सब्सिडियरी रिलायंस जियो 2030 तक 100  फीसदी ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल करने  लगेगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए कंपनी ने 23,699 स्थानों पर सौर ऊर्जा पैनल स्थापित किए हैं। जिससे 212 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इसके अतिरिक्त, जियो ने कर्नाटक के बीदर में 35 मेगावाट क्षमता वाला एक केंद्रीकृत सौर संयंत्र भी स्थापित किया है। जियो अपने वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में एनर्जी एफिशिएंट है। जीएसएमएआई ने एनर्जी बेंचमार्किंग पर अपनी मार्च 2025 की रिपोर्ट में माना कि जियो की प्रति जीबी ट्रैफिक पर ऊर्जा खपत  वैश्विक औसत का लगभग 30% है।

    रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के जामनगर में रिलायंस की सोलर पीवी गीगा फैक्ट्री, 1गीगावाट से अधिक क्षमता के साथ चालू हो गई है। रिलायंस ने इस वित्त वर्ष में 10 गीगावाट एकीकृत सोलर पीवी निर्माण क्षमता तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। वहीं 30GWh बैटरी निर्माण सुविधा 2025-26 तक चरणबद्ध तरीके से चालू हो जाएगी।

    रिलायंस 130 टीपीडी उत्पादन क्षमता वाले 7 कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) संयंत्रों को भी चला रही है। ये संयंत्र उच्च गुणवत्ता वाली 2 लाख टीपीए जैविक खाद का भी उत्पादन करेंगे। कंपनी 55 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। ग्रीन हाइड्रोजन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने एक मल्टी-गीगावाट इलेक्ट्रोलाइजर सुविधा के संचालन की योजना बनाई है। इसके लिए दहेज़ के पास नौयान शिपयार्ड का भी अधिग्रहण किया गया है।

    Also Read : ब्रिटेन में सांसद का अनोखा प्रयोग : बनाया गया पहला ‘वर्चुअल सांसद’ AI चैटबॉट

    Green Energy : रिलायंस सौर ऊर्जा से बनाएगी 150 अरब यूनिट बिजली Green Energy: Reliance will produce 150 billion units of electricity from solar energy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ट्रैफिक कंट्रोल को मिला टेक्नोलॉजी का साथ, गूगल मैप का अब होगा इस्तेमाल…
    Next Article पलामू के सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता सस्पेंड, केस मैनेज करने के आरोप में हुई कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात सुनील मीणा के गुर्गे राहुल ने ली पुर्तगाल में ताबड़तोड़ फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 7, 2026
    झारखंड

    1000 रुपये पहुंचा गैस सिलेंडर, रसोई चलाना हुआ और महंगा

    June 7, 2026
    ट्रेंडिंग

    अन्नामलाई ने भाजपा से किया रिजाइन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

    June 5, 2026
    Latest Posts

    घर से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा हुई लापता, अपहरण की आशंका से सहमे परिजन

    June 11, 2026

    देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    June 11, 2026

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.