Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में ट्रैफिक कंट्रोल को मिला टेक्नोलॉजी का साथ, गूगल मैप का अब होगा इस्तेमाल…
    झारखंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक कंट्रोल को मिला टेक्नोलॉजी का साथ, गूगल मैप का अब होगा इस्तेमाल…

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में रोज़ाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। अब गूगल मैप के ज़रिए पूरे शहर के ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी और उसी के आधार पर नियंत्रण किया जाएगा।

    पुलिस कंट्रोल रूम में एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर शहर की सभी मुख्य सड़कों की लाइव निगरानी की जा रही है। जैसे ही किसी स्थान पर जाम की स्थिति बनती है, स्क्रीन पर वह क्षेत्र रेड ज़ोन में दिखेगा और अलार्म बजेगा। इसके बाद तुरंत संबंधित थाना प्रभारी को सूचना दी जाएगी ताकि समय पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सके।

    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह सिस्टम अभी ट्रायल पर शुरू किया गया है। यदि यह सफल रहता है, तो इसे पूरे शहर में स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

    इस पहल से पुलिस को तुरंत यह जानकारी मिल जाएगी कि कहां जाम है, और आम नागरिक गूगल मैप की सहायता से वैकल्पिक मार्ग चुन सकेंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की भी खपत कम होगी।

    जमशेदपुर के जिन इलाकों में अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, उनमें साकची, मानगो चौक, जुगसलाई, स्टेशन रोड और स्वर्णरेखा लिंक रोड प्रमुख हैं। मानगो चौक पर सुबह और शाम को भारी ट्रैफिक रहता है, वहीं स्टेशन रोड पर खड़े ऑटो और लिंक रोड पर भारी वाहनों व अवैध पार्किंग से समस्या होती है।

    इस सिस्टम को चलाने के लिए कंट्रोल रूम में तकनीकी स्टाफ शिफ्टों में तैनात रहेगा। जैसे ही रेड ज़ोन का संकेत मिलेगा, पुलिस को सूचित किया जाएगा और टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारु बनाएगी।

    पुलिस अब यह भी विश्लेषण करेगी कि किस समय किन इलाकों में ट्रैफिक ज्यादा रहता है, ताकि भविष्य के लिए बेहतर और ठोस ट्रैफिक मैनेजमेंट योजना बनाई जा सके।

    Google Map will now be used. Traffic control in Jamshedpur with technology
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगला रेतकर युवक की ह’त्या, तफ्तीश में जुटी पुलिस
    Next Article Green Energy : रिलायंस सौर ऊर्जा से बनाएगी 150 अरब यूनिट बिजली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.