Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीन की खातिर पौते ने किया दादा का अपहरण, रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर सौंपा गम्हरिया पुलिस को
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन की खातिर पौते ने किया दादा का अपहरण, रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर सौंपा गम्हरिया पुलिस को

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र से अपहृत बुजुर्ग रामजी प्रसाद को रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। गम्हरिया पुलिस की सूचना पर नामकुम थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान नामकुम पुलिस ने अपहरणकर्ता बुजुर्ग के पौते समेत अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह रांची पुलिस की कार्रवाई में यह सफलता हासिल हुई है। रांची पुलिस ने बुजुर्ग को सकुशल बरामद करने के बाद गम्हरिया पुलिस के हवाले सौंप दिया है।


    मालूम हो कि गम्हरिया थाना पुलिस की सूचना पर राँची के नामकुम थाना पुलिस ने बुजुर्ग को ले जा रही स्कॉर्पियो को चेकिंग के दौरान रोका।स्कॉर्पियो संख्या बीआर 0एएफ/7415 को रोककर पुलिस ने जांच की तो उसमें बुर्जुग समेत पाँच लोग सवार थे। जांच में पता चला यही गाड़ी है जिसमें अपहरण करने की सूचना मिली थीं।

    गाड़ी में एक बुजुर्ग और चार युवक सवार थे। नामकुम थाना पुलिस ने सभी को थाना लेकर आई और बरामदगी की सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दे दी। इसके बाद पूछताछ में पता चला कि दादा रामजी प्रसाद उम्र 74 वर्ष को उनका अपना पोता सोनू कुमार पने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर अपहरण कर ले जा रहा था।

    चार बीघा जमीन को लिखवाना था दादा से

    पूछताछ में रामजी प्रसाद ने बताया कि उनकी दो शादी हुई थी। जिसमें पहली में बेटा और दूसरी में बेटी हुई थी। गांव घनगांव जिला जहानाबाद में बहुत दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन विवाद को लेकर भाई बहन में हमेशा विबाद हो रहा है।

    वहीं उसकी बेटी ने उन्हें पास लेकर गम्हरिया लेकर चला आया। बेटी पिता को गांव से ले आया ताकि पिता जमीन भाई या पोते को ना लिख दें।रामजी प्रसाद ने बताया कि 4 बीघा जमीन है जिसमे उसके साढू और बेटे की नजर है। जमीन की रजिस्ट्री पोता के नाम करने कहा जाता है। वहीं बेटी को हिस्सा नहीं देना चाहता है। इसलिए हमेशा विवाद होते आ रहा है।

    पकड़कर गाड़ी में फेंक दिया और भाग निकला

    बुजुर्ग रामजी प्रसाद ने बताया कि उसके पोते और उसके साथ आये लोगों ने सुबह 7 बजे के करीब उसे उठाकर स्कॉर्पियो में फेंक दिया और लेकर जाने लगा। रास्ते मे उसे लगा अब मर जायेंगे। मुँह ढक दिया था।पोते से कहा मर जायेंगे, तो फिर मुंह से कपड़ा हटाया। उसके बाद कुछ देर बाद देंखे पुलिस ने गाड़ी रूकवाया और थाना लेकर आया तब मेरा जान में जान आया है।

    प्रसाद ने बताया कि उन्हें जबरन 4 बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराने ले जा रहा था। इधर, पोता सोनू कुमार पिता कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि दादा को अपने गांव धनागावां,जहानाबाद ले जा रहा था।इसी बीच उसके फुआ ने गम्हरिया थाना में सूचना दे दी कि मेरे पिता का अपहरण कर ले जा रहा है। जिससे नामकुम थाना पुलिस ने रोका है। उसने ये भी बताया कि उसकी फुआ ही दादा को बंधक बनाकर रखा है।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने नारा लगाया “टिका लगवायेंगे, कोरोना को भगायेंगे”
    Next Article शराब के नशे में भाभी का पकड़ा था हांथ, तो बड़े भाई ने की थी छोटे भाई की हत्या

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.