Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»पैरा थ्रो बॉल में स्वर्ण पदक जीतने वालों का झारखंड वापसी पर भव्य स्वागत
    खेल-सिनेमा

    पैरा थ्रो बॉल में स्वर्ण पदक जीतने वालों का झारखंड वापसी पर भव्य स्वागत

    Team JoharBy Team JoharNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भूटान में आयोजित भारत-भूटान पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. विजेता भारतीय दल में शामिल झारखंड के खिलाड़ी मुकेश कंचन, सनोज महतो, महिमा उरांव और असुंता टोप्पो का स्वदेश वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन के बाहर ढोल-बाजा के साथ स्वागत किया गया. भारतीय टीम के कप्तान मुकेश कंचन ने कहा कि निरंतर प्रयास और प्रोत्साहन से झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अव्वल रहा. सनोज महतो ने उम्मीद जताई कि सरकार का सहयोग मिलता रहेगा. साथ ही वे भविष्य में बड़े देशों को भी अपने बेहतर प्रदर्शन से मात देंगे.

    खिलाड़ियों के लिए सीमित सुविधाएं

    झारखंड पैरा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि आज भी राज्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए सुविधा काफी सीमित हैं. खिलाड़ी न्यूनतम सुविधाओं के बीच अभ्यास करते हैं. यह तो खिलाड़ियों, कोच और पैरा थ्रो बाल संघ का अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा है जो उन्हें बुलंदी तक ले जा रहा है. सरकार से आग्रह है कि खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करें. महिला दल की सदस्यों महिमा उरांव और असुंता टोप्पो ने कहा कि ये उपलब्धि सपना सच होने जैसा है. उन्होंने जो समझा था नाकाबिल जिन्हे ईंट तोड़ने को, वो पूरी की पूरी पहाड़ तोड़ लाए. मौके पर समाजसेवी अंतू तिर्की, पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा,पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव अविनाश तिवारी, सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की समेत सोदाग पंचायत के सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया. सृजन हेल्प के सचिव गुंजन गुप्ता, मुकेश महतो, गणेश साहू एवं कई सामाजिक संगठनों ने पदक जीत कर वापस आने पर मुकेश कंचन, सनोज महतो, महिमा उरांव असुंता टोप्पो को बधाई दी.

    bhutan comeback Competition Gold grand welcome india-bhutan international jharkhand Johar Live medal men para throw ball spectacular victory winner women अंतर्राष्ट्रीय जीत जोहार लाइव झारखंड पदक पुरुष पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता भव्य स्वागत भारत–भूटान भूटान महिला वापसी विजेता शानदार स्वर्ण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम: डॉ लंबोदर महतो ने किया कार्यक्रम स्थल का मुआयना, लगभग 400 आवेदन की हुई ऑनलाइन एंट्री
    Next Article रघुवर दास पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.