Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ग्रैंड लूट की कहानी पार्ट 3 – 9 करोड़ का अवैध उत्खनन किया कंपनी ने, उपायुक्त की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    जोहार ब्रेकिंग

    ग्रैंड लूट की कहानी पार्ट 3 – 9 करोड़ का अवैध उत्खनन किया कंपनी ने, उपायुक्त की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड से करोड़ों की खनिज संपदा लूट प्रकरण में ग्रैंड कंपनी के बारे में आज फिर एक नया खुलासा करने जा रहे है। दरअसल, गैं्रड कंपनी को जो जमीन लीज पर तत्कालीन उपायुक्त सुलेख बाखला ने तबादले के बाद पूर्व की तिथि में हस्ताक्षर के बाद मिला, उससे भी कंपनी का पेट नहीं भरा। कंपनी ने प्राप्त लीज जमीन के बावजूद अगल-बगल के प्लॉट से अवैध उत्खनन करना शुरु कर दिया। इस पूरे गोरखधंधा का खुलासा उपायुक्त, पाकुड़ के द्वारा समर्पित तीन रिपोर्ट से होता है। यह तीनों रिपोर्ट अलग-अलग तिथि को जारी हुआ है। तीनों में उपायुक्त द्वारा जांच में बताया गया है कि कैसे कंपनी द्वारा अवैध उत्खनन कर करोड़ों रूपये लूटा है। अगर देखा जाये, तो तीनों खनन पट्टों पर की गई अवैध उत्खनन की चोरी का कुल किमत लगभग 9 करोड़ रुपये होती है।

    क्या लिखा है उपायुक्त ने तीनों रिपोर्ट में
    जांच रिपोर्ट में लिखा है कि मौजा गोलपुर के प्लॉट संख्या 298 रकबा 3133 एकड़ से संबंधित है। इस खनन पट्टे पर 31,75,800 रुपये का अवैध उत्खनन किया गया था। इस रिपोर्ट में खनन पट्टे का नक्शा भी दिया गया है। जिसमें स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है कि किस प्रकार अवैध उत्खनन हुआ है।
    वहीं दूसरी रिपोर्ट उपायुक्त के कार्यालय के पत्रांक 1563/ एम के द्वारा निर्गत की गयी है। इस रिपोर्ट में मौजा गोलपुर के प्लॉट नंबर 693 रकबा 23 एकड़ से संबंधित है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि इस पट्टे पर 6,83,80,798 रूपये का अवैध उत्खनन गैं्रड कंपनी द्वारा की गयी। इस रिपोर्ट में भी खनन पट्टे का चित्र उपलब्ध है, जिससे स्पष्ट पता चलता है कि किस प्रकार बड़े पैमाने पर पत्थर की चोरी अवैध उत्खनन के माध्यम से हुई है।
    जबकि, तीसरी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय के पत्रांक 1564/ एम के द्वारा निर्गत हुई है। यह रिपोर्ट मौजा गोलपुर के प्लॉट संख्या 637 रकबा 6.20 एकड़ एवं 833 एकड़ से संबंधित है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी द्वारा 1,46,87,079 रुपये का अवैध उत्खनन किया गया है।

    तबादला के बाद उपायुक्त ने एक ही दिन में दिया था 3-3 लीज
    अवैध खनन लूट मामले में सबसे बड़ी बात गौर करने की यह है कि तत्कालीन उपायुक्त सुलेख बाखला ने एक ही दिन में तीन-तीन लीज को हस्ताक्षर कर कंपनी को जमीन सौंप दिया था। यह मामला दिसंबर 2015 में पाकुड़ जिला के पाकुरिया प्रखंड अंतर्गत गोलपुर मौजा में अवस्थित सरकारी जमीन है। तीनों जमीन एक ही दिन लीज पर अलग-अलग इकरारनामा के माध्यम से लिया गया था। इनके प्लॉट नंबर 298, रकबा करीब 31 एकड़, प्लॉट नंबर 63, रकबा करीब 23 एकड़ एवं प्लॉट संख्या 56 रकबा करीब 35.66 एकड़ है। कुल यह जमीन लगभग 90 एकड़ है, जो एक ही दिन में लीज से प्राप्त हुआ था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर भारत में ठंड का कहर, अब तक 25 लोगों की मौत
    Next Article रांची की निर्भया को मिला इंसाफ, दुष्कर्म मामले में आरोपी राहुल दोषी करार, सीबीआई कोर्ट में कल सुनाया जायेगा फैसला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.