Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एशिया की सबसे बड़ी बेकन फैक्ट्री फिर से चालू करेगी सरकार : मंत्री शिल्पी
    जोहार ब्रेकिंग

    एशिया की सबसे बड़ी बेकन फैक्ट्री फिर से चालू करेगी सरकार : मंत्री शिल्पी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 26, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को कांके स्थित बेकन फैक्ट्री का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने साफ कहा कि एशिया की सबसे बड़ी और एकमात्र सरकारी बेकन फैक्ट्री को दोबारा शुरू करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है और इसे जल्द चालू करने की कोशिश है।

    रैनबैक ब्रांड की कभी अलग पहचान थी

    मंत्री ने सदन को याद दिलाया कि एक समय कांके की इस फैक्ट्री का रैनबैक ब्रांड देश और विदेश में जाना जाता था। यहां से तैयार पोर्क, कबाब, सलामी और सॉसेज जैसे उत्पाद नॉर्थ ईस्ट के राज्यों और पड़ोसी देशों तक भेजे जाते थे। फैक्ट्री बंद होने के बाद यह पहचान धीरे-धीरे खत्म हो गई। अब सरकार चाहती है कि इसे फिर से जिंदा किया जाए ताकि रोजगार भी बढ़े और राज्य की पहचान भी मजबूत हो।

    विपक्ष के आंकड़ों को बताया भ्रामक

    कटौती प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मंत्री ने विपक्षी विधायक नवीन जायसवाल के आंकड़ों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि विभाग ने अब तक 67 प्रतिशत राशि खर्च कर ली है। वित्तीय वर्ष खत्म होने तक 80 से 90 प्रतिशत खर्च का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उनके मुताबिक काम रुक नहीं रहा है बल्कि तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।

    धान खरीद का पैसा सीधे खाते में

    मंत्री ने बताया कि धान खरीद अभियान के तहत 21,800 किसानों को करीब 10 करोड़ रुपये सीधे यूपीआई के माध्यम से उनके खाते में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोशिश कर रही है कि किसानों को बिचौलियों के चक्कर में न पड़ना पड़े। मिलेट मिशन योजना के आंकड़े भी जल्द सदन में रखे जाएंगे।

    देशी मांगुर पर कार्रवाई, कई एफआईआर

    देशी मांगुर मछली के अवैध कारोबार पर भी सरकार सख्त है। मंत्री ने बताया कि इस मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं और कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन हर हाल में कराया जाएगा।

    एमएसपी और बोनस पर क्या कहा

    एमएसपी के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के बोनस में बढ़ोतरी के पक्ष में है। लेकिन इस पर केंद्र सरकार के रुख को भी देखना होगा। उन्होंने साफ किया कि किसानों के हित से समझौता नहीं किया जाएगा।

    महिला किसानों पर खास फोकस

    वित्त वर्ष 2026-27 में महिला किसान सशक्तिकरण पर खास जोर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि पांच लाख से ज्यादा किसानों को ऋण स्वीकृत किया गया है। करंज तेल के जरिए ग्रीन इकोनॉमी को बढ़ावा देने की योजना है। पशुपालन क्षेत्र में अभी रोज करीब तीन लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जिसे दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    Also Read : विधानसभा में गूंजा सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना का मामला, विधायक राज सिन्हा दागा सवाल

    Government will restart Asia's largest bacon factory: Minister Shilpi एशिया की सबसे बड़ी बेकन फैक्ट्री फिर से चालू करेगी सरकार : मंत्री शिल्पी मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली से पहले पलामू में बड़ी कार्रवाई, 42 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त
    Next Article मतगणना को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, मोबाइल पर रोक, एजेंटों के लिए सख्त नियम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    Latest Posts

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.