Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शिक्षा न्यायाधिकरण अधिनियम 2017 को प्रभावी रूप से लागू करे सरकार – अजय राय
    झारखंड

    शिक्षा न्यायाधिकरण अधिनियम 2017 को प्रभावी रूप से लागू करे सरकार – अजय राय

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने राज्य के निजी स्कूलों द्वारा चालू शैक्षणिक सत्र में मनमाने ढंग से की गई फीस वृद्धि, एनुअल चार्ज, री-एडमिशन फीस एवं विभिन्न शुल्कों की वसूली को गैरकानूनी करार देते हुए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही अभिभावकों की शिकायतें इस बात का प्रमाण हैं कि स्कूल प्रबंधन ट्यूशन फीस के अतिरिक्त विभिन्न मदों में अवैध रूप से शुल्क वसूल कर छात्रों व उनके अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 का उल्लंघन है, जिसके अंतर्गत बिना सक्षम प्राधिकरण की पूर्व स्वीकृति के कोई भी फीस वृद्धि अवैध मानी जाती है।

    अजय राय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विधानसभा में चर्चा के बावजूद आज तक किसी भी जिले में उपायुक्तों द्वारा इस विषय पर कोई ठोस बैठक नहीं की गई, जो राज्य सरकार की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

    उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार इस कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करे और वर्तमान सत्र में की गई फीस वृद्धि पर रोक लगाए। साथ ही उन्होंने झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (JET) को सक्रिय करने और प्रत्येक जिले में एक फीस रेगुलेटरी कमेटी गठित कर फीस संरचना की निगरानी करने की आवश्यकता बताई।

    अजय राय ने यह स्पष्ट चेतावनी दी है कि “अगर सरकार शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन सड़कों पर उतरने और राज्यव्यापी आंदोलन की दिशा में कदम उठाने को बाध्य होगी,”।

    Also Read : IPL 2025 : रिवर्स फेज की शुरुआत आज से, आमने-सामने होंगे पंजाब और बेंगलुरू

    Also Read : IPL 2025 : CSK और MI के बीच ‘एल-क्लासिको’ मुकाबला आज

    Also Read : मल्लिकार्जुन खरगे आज एक दिवसीय दौरे पर आएंगे बिहार

    Also Read : यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में मनाया गया ईस्टर संडे

    academic session annual charge arbitrary fee hike education policy fee collection fee dispute government intervention illegal jharkhand Jharkhand Parents Association Parents Association President Ajay Rai Private Schools Re-admission Fee School Fees अध्यक्ष अजय राय एनुअल चार्ज गैरकानूनी झारखंड झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन निजी स्कूल पेरेंट्स असोसिएशन मनमानी फीस वृद्धि री-एडमिशन फीस शिक्षा नीति शिक्षा शुल्क शुल्क वसूली शैक्षणिक सत्र सरकार से हस्तक्षेप स्कूल फीस विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के डाक सेवाओं में होगा सुधार, जानें कैसे
    Next Article झारखंड में एक मई से लागू होगा नया बिजली टैरिफ!

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.