Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मल्लिकार्जुन खरगे का बिहार दौरा आज, बक्सर में होगा जनसभा
    ट्रेंडिंग

    मल्लिकार्जुन खरगे का बिहार दौरा आज, बक्सर में होगा जनसभा

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2025Updated:April 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Buxar : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह बक्सर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

    पटना का कार्यक्रम रद्द

    हालांकि उनके कार्यक्रम में एक बदलाव किया गया है. पहले वह पटना में भी एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे. लेकिन अंतिम समय में उसमें संशोधन कर दिया गया. अब उनका पूरा फोकस बक्सर की जनसभा पर रहेगा. जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ-साथ जनता से संवाद करेंगे.

    बिहार दौरे से पहले खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले का ज़िक्र करते हुए कहा, “बड़े षड्यंत्र के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम चार्जशीट में शामिल किया गया है. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. पहले ही दिल्ली, लखनऊ और मुंबई की संपत्तियों को अटैच कर दिया गया. यह सब बदले की भावना से किया जा रहा है.”

    खरगे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सच बताना होगा और भाजपा की साज़िशों को बेनकाब करना होगा. उन्होंने देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक असमानता जैसे ज्वलंत मुद्दों को लगातार उठाना कांग्रेस की प्राथमिकता होनी चाहिए.

    राहुल ने बेगूसराय में किया था पदयात्रा

    गौरतलब है कि इससे पहले 7 अप्रैल को राहुल गांधी भी बिहार दौरे पर आए थे. उन्होंने बेगूसराय में पदयात्रा की और पटना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को इज्जत देकर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

    बिहार में कांग्रेस के तेवर इस बार बदले हुए नजर आ रहे हैं. पार्टी न सिर्फ खुद को चुनावी मैदान में मज़बूती से उतारने की तैयारी में है, बल्कि भाजपा के खिलाफ एक आक्रामक रुख भी अपना रही है. खरगे की जनसभा से पार्टी को प्रदेश में एक नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है.

    Also Read : IPL 2025 : रिवर्स फेज की शुरुआत आज से, आमने-सामने होंगे पंजाब और बेंगलुरू

    2025 Assembly Elections 2025 विधानसभा चुनाव Begusarai bihar elections Bihar Politics Bjp Buxar rally Congress Congress strategy Election Campaign Mallikarjun Kharge National Herald Case Opposition patna Rahul Gandhi Sonia Gandhi कांग्रेस कांग्रेस की रणनीति चुनाव प्रचार नेशनल हेराल्ड मामला पटना बक्सर जनसभा बिहार चुनाव बिहार राजनीति बेगूसराय भाजपा मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी विपक्ष सोनिया गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयीशु मसीह के जी उठने की खुशी में मनाया गया ईस्टर संडे
    Next Article निशिकांत दुबे के बयान से भाजपा ने किया किनारा, जेपी नड्डा बोले- पार्टी नहीं करती ऐसे बयानों का समर्थन

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.