Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 5:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड : बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, DGP ने कहा- जल्द होगा खुलासा
    ट्रेंडिंग

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड : बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, DGP ने कहा- जल्द होगा खुलासा

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DGP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के प्रमुख कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के मामले ने बिहार पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पेश की है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बिहार DGP विनय कुमार ने इस मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा कि पटना पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) की टीमें प्रभावी ढंग से काम कर रही हैं।

    DGP ने मीडिया को बताया कि STF ने घटनास्थल का दौरा कर कई अहम सुराग जुटाए हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से इन जानकारियों को अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। उन्होंने विश्वास जताया कि इस हत्याकांड का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

    पुलिस की देरी पर उठे सवाल, जांच के आदेश

    घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने के सवाल पर DGP ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद गोपाल खेमका को तुरंत मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, जहां वे रात करीब 12:30 बजे पहुंचे। कुछ ही मिनटों में कंकड़बाग थानेदार भी अस्पताल पहुंच गए थे। हालांकि, उन्होंने माना कि घटनास्थल पर पहुंचने में कुछ देरी हुई, जिसकी जांच की जा रही है। DGP ने स्पष्ट किया कि जख्मी को अस्पताल पहुंचाना प्राथमिकता थी। यदि इस देरी में किसी की लापरवाही पाई गई, तो निलंबन सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    सुरक्षा हटाने का मामला भी जांच के दायरे में

    गोपाल खेमका की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों पर DGP ने बताया कि 2018 में उनके बेटे गुंजन खेमका की हत्या के बाद उन्हें बॉडीगार्ड प्रदान किया गया था, जो 6 साल तक उनके साथ रहा। अप्रैल 2024 में यह सुरक्षा वापस ले ली गई थी। मिली जानकारी के अनुसार खेमका ने स्वयं सुरक्षा हटाने की बात कही थी, लेकिन इस पत्राचार की विस्तृत जांच की जा रही है। DGP ने कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    बेउर जेल से जुड़े तार, छापेमारी में मोबाइल बरामद

    DGP विनय कुमार ने मीडिया को बताया कि हत्याकांड के तार बेउर जेल में बंद अपराधियों से जुड़ने की आशंका है। इसी के आधार पर जेल में छापेमारी की गई, जिसमें कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद हुए। छापेमारी के बाद तीन कक्षपालों को निलंबित किया गया है, जबकि सहायक अधीक्षक और उपाधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

    तकनीकी अनुसंधान और हिरासत में संदिग्ध

    पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत इलेक्ट्रॉनिक डाटा की जांच तेज कर दी है। DGP ने बताया कि संदेह के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर हत्यारों और साजिशकर्ताओं तक जल्द पहुंचा जाएगा।

    सियासी घमासान, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    गोपाल खेमका की हत्या ने बिहार की सियासत को भी गरमा दिया है। विपक्ष ने इस घटना को ‘जंगलराज’ की वापसी बताते हुए नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और संभावित एनकाउंटर की चेतावनी दी है।

    CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

    पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्याकांड में 3-4 अपराधी शामिल थे, जिसमें एक मुख्य शूटर और एक लाइनर था, जो बांकीपुर क्लब के पास तैनात था। वारदात का CCTV फुटेज भी पुलिस के पास है, जिसमें हेलमेट पहने एक शूटर गोपाल खेमका को गोली मारते हुए दिख रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली और खोखा भी बरामद किया है।

    पटना पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जिसका नेतृत्व सिटी SP (मध्य) IPS दीक्षा कर रही हैं। DGP विनय कुमार और रेंज IG जितेंद्र राणा के मार्गदर्शन में STF भी सक्रिय है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर सभी दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

    Also Read : CM नीतीश ने 7468 नवनियुक्त ANM को सौंपे नियुक्ति पत्र

    Gopal Khemka murder case: Bihar police takes swift action- DGP said - it will be revealed soon गोपाल खेमका हत्याकांड : बिहार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई- DGP ने कहा- जल्द होगा खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे हुए फरार, अलग-अलग कांडों में हैं शामिल
    Next Article हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 15 लोग झुलसे, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026
    गुमला

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026
    Latest Posts

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.